नई दिल्ली

राहुल गांधी के UPI वाले बयान पर BJP का पलटवार, प्रदीप भंडारी बोले- कांग्रेस ‘नाराज फूफा’ और ‘फेक न्यूज’ पार्टी

Rahul Gandhi UPI Statement: राहुल गांधी के UPI लेनदेन को लेकर दिए बयान पर BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को ‘नाराज फूफा’ और ‘फेक न्यूज’ पार्टी बताते हुए कहा कि आम लोगों को UPI भुगतान पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
2 min read
Rahul Gandhi UPI Statement
राहुल गांधी के UPI वाले बयान पर BJP का पलटवार, फोटो सोर्स- ANI

Pradeep Bhandari on Rahul Gandhi UPI Statement:राहुल गांधी की ओर से UPI लेनदेन को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को ‘नाराज फूफा’ और ‘फेक न्यूज’ पार्टी करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप केंद्र सरकार ने UPI के जरिए डिजिटल वित्तीय लेनदेन और भुगतान के क्षेत्र में क्रांति लाई है।

‘कांग्रेस का दर्द है कि आम लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे’

प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज आम नागरिक अपने मोबाइल फोन से आसानी से UPI के जरिए भुगतान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी अपने फोन से UPI ट्रांजैक्शन कर रहे हैं और सामान ऑर्डर कर रहे हैं। भंडारी के मुताबिक, देश का आम नागरिक भी इसी तरह डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें पूछा गया था कि क्या कोई गरीब व्यक्ति स्कैनर का इस्तेमाल कर सकता है। बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चिदंबरम ने राहुल गांधी के कहने पर डिजिटल वित्तीय क्रांति का विरोध किया था।

‘UPI वैश्विक स्तर पर बना बड़ा माध्यम’

भंडारी ने दावा किया कि UPI आज दुनियाभर में डिजिटल वित्तीय लेनदेन के सबसे बड़े माध्यमों में से एक बन चुका है और कई देशों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की UPI व्यवस्था ने डिजिटल भुगतान को आम लोगों के लिए आसान और सुलभ बनाया है। भंडारी के मुताबिक, 11 देश UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी UPI और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को लेकर ‘फेक न्यूज’ और भ्रम फैलाने वाली बातें कर रही है, जबकि देश में आम लोग लगातार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
‘आम लोगों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा’

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी आम व्यक्ति या ग्राहक को UPI लेनदेन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को लेकर कांग्रेस की ओर से लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि आम नागरिक लगातार UPI का इस्तेमाल कर रहा है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा मिला है और UPI ने देश में वित्तीय लेनदेन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Updated on:
15 Sept 2026 05:59 pm
Published on:
15 Sept 2026 05:58 pm
Also Read
View All
‘राहुल गांधी के नेतृत्व में देशहित से ऊपर राजनीतिक विरोध’ ब्रिक्स रात्रिभोज के बहिष्कार पर संबित पात्रा ने उठाए सवाल

ASHA Workers Delhi: दिल्ली की आशा वर्कर्स के लिए बड़ा फैसला, रेखा गुप्ता सरकार ने दोगुना किया मासिक इंसेंटिव

गुरुग्राम हिट एंड रन केस पर सिया का बड़ा बयान, कानून का डर नहीं होगा तो सड़क पर महिलाओं को यूं ही कुचलते रहेंगे

‘किसी को भागने नहीं दूंगा’: जिम ट्रेनर विजय लोहिया की हत्या मामले में नया मोड़, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली जिम्मेदारी

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने दी 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत