नई दिल्ली

‘सीएम को तुरंत हटाना होगा शर्मनाक, इसलिए लाए गए नए LG,’ AAP के नेता ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

Rekha Gupta controversy: दिल्ली की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। आप के नेता ने BJP की रणनीति और CM के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

2 min read
आप के नेता ने BJP की रणनीति और CM के फैसले पर सवाल (सोर्स-IANS)

Rekha Gupta controversy: दिल्ली में सियासी पारा एक बार फिर गर्माता हुआ दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी की रणनीति पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली में पैरलल सिस्टम चलाने की तैयारी कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीजेपी अब अपनी ही मुख्यमंत्री पसंद रेखा गुप्ता को लेकर असहज नजर आ रही है। भारद्वाज के अनुसार पार्टी को अंदर ही अंदर यह अहसास हो चुका है कि उनका चयन सही नहीं रहा।

ये भी पढ़ें

Iran US Talk: ‘अगर शांति वार्ता फेल हो जाती है, तो फिर से युद्ध छिड़ जाएगा’, कांग्रेस के बड़े नेता ने कर दिया ऐलान

दिल्ली में पैरलल सिस्टम?

AAP नेता ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि भाजपा अब दिल्ली में एक “पैरलल सिस्टम” तैयार कर रही है। उनका कहना है कि बीजेपी को अपनी सीएम की क्षमता पर अब शक होने लगा है, लेकिन अब वह तुरंत उन्हें हटा नहीं सकते। ऐसा करने पर नुकसान हो सकता है। इसलिए सरकार को सीधे बदलने के बजाय एक रिटायर्ड अधिकारी को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि एक पैरलल सिस्टम खड़ा किया जा सके।

LG पर भी कसा तंज

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भी तंज कसा। पिछले कुछ दिनों से LG के सोशल मीडिया पर लोगों से मिलने-जुलने की कई वीडियो शेयर हो रही हैं। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब काम करने की जगह सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखाना ही गवर्नेंस रह गया है? उन्होंने कहा कि LG तो आम कंटेंट क्रिएटर्स से भी ज्यादा रील्स बना रहे हैं।

LG के पोस्ट से शुरू हुआ पूरा विवाद

यह पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। सौरभ दास नाम के एक यूजर ने दिल्ली के उपराज्यपाल के आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उस पोस्ट में चांदनी चौक में लोगों से मिलते हुए एलजी की तस्वीरें डाली गई थीं। इस पर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अब दिल्ली में एलजी एक अलग पावर सेंटर बनते नजर आ रहे हैं, जैसे पहले से मौजूद “चार इंजन वाली बीजेपी सरकार” में एक और यानी “पांचवां इंजन” जुड़ गया हो।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान को ‘विश्व गुरु’ बताकर कांग्रेस नेता का पीएम पर निशाना, बोले- 70 साल की कमाई बर्बाद कर दी
Also Read
View All