नई दिल्ली

Rupnagar Bridge Collapse: मौत का पुल बनने से बाल-बाल बचे सैकड़ों छात्र, समय रहते टल गई बड़ी त्रासदी

Rupnagar Bridge Collapse: दिल्ली के रूप नगर में एक पुराना लोहे का पुल गिरने से बड़ा हादसा। एक महिला की मौत, लेकिन गनीमत रही कि छात्र स्कूल जा चुके थे वरना मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता था।

2 min read

Rupnagar Bridge Collapse: उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब नाले पर बना 60 फुट लंबा लोहे का पुल अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में एक महिला ने अपनी जान गंवा दी, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह त्रासदी और भी भयावह हो सकती थी। दरअसल, यह पुल क्षेत्र के चार प्रमुख सरकारी स्कूलों का मुख्य मार्ग है और हादसे से महज एक घंटा पहले ही सैकड़ों मासूम छात्र इसी जर्जर पुल से गुजरकर अपने स्कूल पहुंचे थे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। यदि पुल गिरने का समय सुबह 8:00 से 8:30 बजे के बीच होता, तो उस समय वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों की जान पर बन आती। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही ने इस पुल को 'डेथ ट्रैप' बना दिया था। भले ही इस हादसे में एक महिला की दुखद मृत्यु हो गई है, लेकिन समय के थोड़े से अंतर ने सैकड़ों परिवारों को उजड़ने से बचा लिया। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और जर्जर निर्माण को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Rupnagar Bridge Collapse: दिल्ली के रूपनगर में भरभराकर ढहा फुटओवर ब्रिज, नाले में गिरी महिला की मौत

घटना में एक महिला की मौत

इस घटना को लाइव देखने वालो का कहना है कि जब पुल गिरा उसी वक्त एक महिला ब्रिज जे गुजर रही थी। अचानक ब्रिज का एक टूटने की वजह से वह नीचे नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जिस समय यह पुल गिरा, उस पर एक महिला मौजूद थी जो पुल के साथ ही नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

बाल-बाल बचे सैकड़ों छात्र; पुलिस ने बरामद किया महिला का शव

हादसे की भयावहता पर बात करते हुए एक स्थानीय महिला ने बताया कि जिस समय पुल जमींदोज हुआ, उससे कुछ ही देर पहले अधिकांश छात्र पुल पार कर अपने-अपने स्कूलों की कक्षाओं में पहुंच चुके थे। समय के इस छोटे से अंतराल ने संभवतः सैकड़ों मासूम जिंदगियों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि मलबे से बरामद किया गया शव लगभग 50 वर्षीय एक महिला का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका संभवतः एक भिखारी थी, जो पुल गिरने के वक्त उसके एक छोर के समीप मौजूद थी और अचानक हुए इस ढहाव की चपेट में आ गई। काफी मशक्कत के बाद बचाव दल ने नाले के गहरे मलबे से महिला का पार्थिव शरीर बाहर निकाला।

Published on:
17 Mar 2026 07:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर