नई दिल्ली

Ukraine Russia War: पुतिन के न्यूक्लियर एक्सरसाइज का ऐलान पर बाइडेन की चेतावनी- यह बड़ी गलती साबित होगी

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस परमाणु हमले का अभ्यास करने जा रहा है, जिसके कारण न्यूक्लियर अटैक की आशंका बढ़ गई है। इसी बीच अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को परमाणु हमले को लेकर चेतावनी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2022, 9:37 AM IST
russia-to-conduct-nuclear-drills-amid-ongoing-war-with-ukraine-us-president-joe-biden-warns-vladimir-putin.jpg
Russia to conduct nuclear drills amid ongoing war with Ukraine, US President Joe Biden warns Vladimir Putin

यूक्रेन के साथ जारी जंग के कारण रूस और अमरीका के बीच लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब रूस परमाणु हमले का अभ्यास करने जा रहा है, जिसको लेकर रूस ने औपचारिक रूप से अमरीका को भी जानकारी दे दी है। इसी बीच अमरीका व उसके सहयोगी देश भी न्यूक्लियर ड्रिल कर रहे हैं, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17 अक्टूबर से नेटो के 14 देश बेल्जियम में न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज कर रहे हैं।

30 अक्टूबर को इन देशों की न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज खत्म हो पाती उससे पहले ही रूस न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज (परमाणु हमले का अभ्यास) करने जा रहा है, जिसको उसने Thunder nuclear exercise (थंडर परमाणु अभ्यास) नाम दिया है।

रूस की न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज पर नजर बनाए हुआ है अमरीका
अमरीका सहित कई अन्य देश रूस रूस की न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल अमरीका इस परमाणु हमले के अभ्यास को रूटीन एक्सरसाइज समझ कर नजरअंदाज नहीं कर रहा है क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध इस समय खतरनाक मोड़ पर है। वहीं रूस की ओर से कई बार युक्रेन पर परमाणु हमले की चेतावनी दी जा चुकी है।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को दी चेतावनी
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बीती रात मंगलवार को रूस की ओर से परमाणु हमले के खतरे को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए जो बाइडेन ने कहा कि "कोई भी परमाणु हमला रूस की गंभीर गलती होगी।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस परमाणु हमला करने की गलती न करे, नहीं तो उसको इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें: रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला पुल विस्फोट के बाद ढहा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बढ़ाई सुरक्षा

Updated on:
26 Oct 2022, 9:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैं प्राइवेट सेक्टर में काम करना चाहता था’, शहजाद पूनावाला ने कहा- भाजपा छोड़ने के बाद अचानक मुझे यह शो मिल गया

‘सौरव दास का पासपोर्ट पूरी तरह वैध है’, एयरपोर्ट पर रोके जाने पर CJP का सवाल, बोले- यात्रा से क्यों रोका?

Faridabad Hotel Murder: 8 साल का प्यार, पैसों का हिसाब और हत्या का कबूलनामा; DU छात्रा केस में पुलिस को मिले दो नोट से गहराया रहस्य

पंजाब में AAP की रैली से पहले केजरीवाल का हमला, बोले- ‘ड्रग्स के खिलाफ छेड़ी पूरी जंग, कई गांव हुए नशामुक्त’

Health News: दिल्ली में इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी, अगले साल 2 अस्पताल और अगले महीने 40 नए केंद्र होंगे शुरू