नई दिल्ली

अगले साल ईद और दिवाली पर होगा बड़ा धमाका! डबल डोज लेकर आ रहे हैं ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चाओं में हैं, जिनके लिए भाई जान के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने बताया कि वो अगले साल दो बड़े धमाके करने जा रहे हैं।

2 min read
Salman Khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi KI Jaan) और 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले सलमान खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' की नई रिलीज डेट अनाउंस की थी, जो अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस करते हुए सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था 'टाइगर की एक नई तारीख है... दिवाली 2023 है! #Tiger3 को #YRF50 के साथ केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं. हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. @katrinakaif #ManeeshSharma @yrf'।

वहीं अब सलमान खान ने अपनी दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है, जो अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सलमान खान ने फिल्म के एक पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा कि 'टाइगर 3 अब दीवाली 2023 पर और किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 पर'।

साथ ही सलमान आगे लिखते हैं कि 'आइए ईद, दिवाली #KBKJ और #Tiger3 के साथ मनाएं और ये क्रिसमस #Circus के साथ'। सलमान के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस उनसे ये शिकायत भी कर रहे हैं कि दोनों फिल्म के लिए अभी काफी लंबा इंतजार करना होगा। फैंस इन दोनों ही फिल्मों को इस साल देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

यह भी पढ़ें: फेक न्यूज फैलाने वालों को Akshay Kumar की सख्त WARNING!

वहीं हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सलमाने अपनी दोनों फिल्म के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि 'जब वे हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे तब साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) ने उनके साथ फिल्म में काम करने लिए कॉल किया था'। सलमान ने आगे बताया कि 'हम हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, तब राम वेंकी शूटिंग के दौरान मेरे साथ थे। वे मुझसे मिलने आए थे'।

सलमान ने आगे बताया कि 'उन्होंने कहा कि मैं यह करना चाहता हूं और मैं उसी फ्रेम में वेंकी के साथ रहना चाहता हूं। मुझे लगा कि वे मजाक कर रहे हैं। मैंने राम से कहा कि हम कल इस बारे में बात करेंगे। कल उन्हें अपना कॉस्ट्यूम मिल गया और वो मेरे सामने थे। मैंने पूछा आप यहां क्या कर रहे हो। राम ने कहा कि हम तुमसे प्यार करते हैं और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होना चाहते हैं, लेकिन क्या आपका यहां होना ठीक है। मैंने पूछा? राम ने कहा कि हां, बिल्कुल। ये शूटिंग का ग्रेट टाइम था'।

यह भी पढ़ें: ‘मार मार के मोर बना दूंगी’ बोलने वाली Archana Gautam पर बन रहे मीम्स!

Updated on:
17 Oct 2022 01:41 pm
Published on:
17 Oct 2022 01:22 pm
Also Read
View All