नई दिल्ली

‘अभी से दिवाली शुरू’, पाकिस्तान के खिलाफ Shah Rukh Khan के इस ट्वीट ने जीता फैंस का दिल

दिवाली के खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम ने देश के लोगों को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर शुभकामनाएं दी। वहीं इस शुभकामना में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के ट्वीट ने चार-चांद लगा दिए।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2022, 10:59 AM IST
पाकिस्तान के खिलाफ Shah Rukh Khan के ट्वीट ने जीता फैंस का दिल
पाकिस्तान के खिलाफ Shah Rukh Khan के ट्वीट ने जीता फैंस का दिल

23 अक्टूबर यानी छोटी दिवाली के खास मौके पर इंडिया और पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत ने दिलावी की खुशियों को दोगुना कर दिया है। भारत की शानदार जीत के बाद से ही देशभर में पटाखों की गुंज सुनाई दे रही है। लोगों ने इस मौके पर मिठाई बांटी और अपने दोस्तों का मुंह तक मीठा करवाया। भारत की जीत पर मनोरंजन इंडिस्ट्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक ने अपने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। इसी बीच इंडस्ट्री और अपने फैंस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसनें उनके फैंस के साथ-साथ देश के बाकी लोगों का भी दिल जीत लिया है।

शाहरुख खान ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि इसी के साथ दिवाली की भी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कोहली को प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक भी बताया। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा 'क्रिकेट का यह मैच देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत को जीतते हुए देखना अद्भत है'।

किंग खान अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं 'विराट कोहली की बैटिंग कमाल की है... और उन्हें रोते औरर मुस्कुराते हुए देखना प्रेरणादायक है... और चक दे इंडिया का बैकग्राउंड स्कोर। अभी से दिवाली की शुरुआत'। शाहरुख के इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट्स में उनको भी दिवाली की बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जिन ‘बॉलीवुड फ्रेंड्स’ को Kangana Ranaut ने पहुंचाई चोट!


कल का दिन देश भर के लोगों के लिए काफी खास था। ऐसे में अगर कल के मैच की बात की जाए तो, ये कहना गलत नहीं होगा कि विराट कोहली ने एक हारते हुए मैच को जीत दिला कर कल का दिन हमेशा के लिए अपने नाम कर लिया। देश भर में कोहली की तारीफ हो रही है और साथ ही उनको क्रिकेट का किंग तक बता दिया है, जो उनके फैंस के लिए बेहद बड़ी बात है।

वहीं शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिनमें 'पठान', 'जवाब', 'डंकी' और 'डॉन 3' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है, जिसमें से उनकी फिल्म ‘पठान‘ सबसे पहले रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंंगे। इसके बाद निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान‘ रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने टॉपलेस होकर दी दिवाली की बधाई!

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन