नई दिल्ली

जामिया यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में जेएनयू स्टूडेंट शरजील इमाम को मिली जमानत, अभी भी रहना पड़ेगा जेल में

जामिया यूनिवर्सिटी में साल 2019 में हुई कथित हिंसा मामले में जेएनयू छात्र शरजील इमाम को जमानत मिल गई है। हालांकि अभी भी शरजील को जेल में ही रहना पड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2021, 11:21 PM IST
sharjeel imam gets bail in jamia university violence case
sharjeel imam gets bail in jamia university violence case

नई दिल्ली। जामिया यूनिवर्सिटी में साल 2019 में हुई कथित हिंसा मामले में जेएनयू छात्र शरजील इमाम को जमानत मिल गई है। शरजील के भाई ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमानत मिलने की जानकारी साझा की है। बता दें कि आज दिल्ली का साकेत कोर्ट ने शरजील को इस मामले में जमानत दे दी है। बताया गया कि मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने शरजील को 25,000 रुपए के मुचलके और इतनी ही राशि पर आज जमानत दी है। शरजील को जमानत देते हुए मजिस्ट्रेट ने कहा कि अपराध की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए उसे जनामत दी जाती है। कोर्ट ने फैसला लेते समय इस तथ्य को भी ध्यान में रखा गया है कि जांच के दौरान उसे गिरफ्तार नही किया गया था। इसीलिए शरजील के जमानत के आवेदन को स्वीकार किया जाता है।

शरजील इमाम पर भड़काऊ भाषण देने का है आरोप
बता दें कि जमिया हिंसा मामले में शरजील को जमानत जरूर मिल गई है, लेकिन अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा। दरअसल, शरजील इमाम दिल्ली हिंसा से जुड़े 3 और मामले में भी आरोपी है। कोर्ट ने अक्टूबर 2019 में शरजील को जमानत देने से इनकार कर दिया था। शरजील पर सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने और हिंसा भड़काने का आरोप है।

जमानत के बाद भी जेल में रहेगा शरजील
साल 2019 दिसंबर में सीएए के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर जामिया विश्वविद्यालय में हिंसा हुई थी। पहले कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें 25,000 रुपए के बेल बॉन्ड के साथ इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करने के बाद जमानत दी गई है। जामिया में 13-14 दिसंबर, 2019 को हुई हिंसा को लेकर जामिया नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल इमाम अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

शरजील इमाम पर सीएए को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप हैं। वहीं शरजील ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि मुझे टारगेट किया जा रहा है, मैंने ऐसा कोई बयान या टिप्पणी नहीं की, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। अब शरजील को जमिया हिंसा मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन अभी उनके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में 3 और मामले लंबित हैं। जिसके चलते अभी इमाम न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।

Published on: