नई दिल्ली

अरबाज के बाद सलमान खान के दूसरे भाई भी ले रहे तलाक, शादी के 24 साल बाद अलग होंगे सोहेल खान और सीमा सचदेव खान

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और सीमा सचदेव खान तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों को आज फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे।

2 min read
अरबाज के बाद सलमान खान के दूसरे भाई भी ले रहे तलाक, शादी के 24 साल बाद अलग होंगे सोहेल खान और सीमा सचदेव खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक ले रहे हैं। सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने अपने 24 साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये खबर बॉलिवुड और खान परिवार के लिए एक झटका है।

शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों दोस्त की तरह नजर आए। BKC फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठे और घर के लिए रवाना हो गए। बता दें, दो बच्चों के माता-पिता सोहेल-सीमा की शादी को पूरे 24 साल हो चुके हैं, ऐसे में इस तरह से दोनों का अलग होना हर किसी को हैरान कर गया है।

यह सलमान खान के परिवार का दूसरा तलाक है। इससे पहले बीते दिनों ही सोहेल खान के बड़े भाई अरबाज खान के तलाक को पांच साल पूरे हुए थे। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 11 मई 2017 को अपने 18 साल लंबे रिश्ते का अंत कर दिया था। आपको बता दें, सोहेल और सीमा की लव मैरिज हुई थी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वो फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने आई थीं।

खबरों के अनुसार, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। ये कपल शादी करना चाहता था, लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी। सोहेल और सीमा ने 1998 में भागकर शादी की थी। तो वही ये बात भी सामने आई थी की आधी रात को मौलवी को किडनैप कर लाया गया और रात में ही दोनों का निकाह कराया गया था। अह दोनों के दो बच्चे निर्वाण और योहन हैं।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मंत्री का विवादित भाषण, 'हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानी पूरी बेचते हैं'

आपको बता दें, साल 2017 में ही सोहेल और सीमा के अलग होने की जानकारी आई थी। शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में दिखाया गया था कि सोहेल और सीमा अलग रहते हैं और बच्चें दोनों के साथ रहते हैं। इस शो से साफ हो गया था कि सीमा और सोहेल अलग-अलग रहते हैं। शो पर सोहेल के साथ अपने रिश्ते को लेकर सीमा ने कहा था कि "कभी कभी जब आप बड़े हो जाते हैं तो आपके रिश्ते अलग दिशा में जाने लगते हैं। मैं इससे दुखी नहीं हूं क्योंकि हम खुश हैं और हमारे बच्चे खुश हैं। सोहेल और मेरी शादी कन्वेंशनल नहीं है लेकिन हम परिवार एक ही हैं। हमारे लिए हमारे बच्चे जरूरी हैं।"

यह भी पढ़ें: पोर्ट ब्लेयर में तैनात सेना अधिकारी के खिलाफ रिश्वत के आरोप में CBI ने किया मामला दर्ज

Published on:
13 May 2022 07:40 pm
Also Read
View All