नई दिल्ली

‘पहले फटी पैंट पहनते थे, CM बनते ही 100 करोड़ का घर बना लिया’; स्वाति मालीवाल का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर 100 करोड़ का घर बनाने और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

2 min read
स्वाति मालीवाल का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला

Swati Maliwal Joins BJP:आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने वाली स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल की सादगी के पुराने दावों और वर्तमान जीवनशैली के बीच के अंतर को उजागर करते हुए उन्हें 'महिला विरोधी' और 'भ्रष्टाचारी' करार दिया है। इसके साथ ही तीखा हमला करते हुए मालीवाल ने आरोप लगा दिया है कि 'पहले फटी पैंट पहनते थे और जब सीएम बने तो 100 करोड़ का घर बना लिए।'

ये भी पढ़ें

BJP ने केजरीवाल को बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, प्रवेश वर्मा ने कहा- लोधी एस्टेट में खड़ा किया ‘शीशमहल-2’

'आंदोलन के समय फटी पैंट, अब 100 करोड़ का घर'

आपको बता दें कि ANI से बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, '2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय अरविंद केजरीवाल फटी पैंट पहनते थे, दो रुपये वाला पेन इस्तेमाल करते थे और एक खटारा गाड़ी में घूमते थे। उस वक्त देश को लगा था कि यह आदमी बदलाव लाएगा। लेकिन सत्ता में आते ही उन्होंने अपने लिए 100 करोड़ का घर बना लिया। वहां करोड़ों के कालीन, लाखों के फ्रिज और आलीशान सोफे लगाए गए हैं।'

'केजरीवाल महिला विरोधी हैं'

मालीवाल ने मई 2024 में अपने साथ हुई बदसलूकी का जिक्र करते हुए कहा कि केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया, 'जिस आदमी के लिए मैंने 2006 से अपना खून-पसीने एक किया, उसने अपने ही घर में एक गुंडे से मुझे पिटवाया। जब मैंने आवाज उठाई, तो मुझ पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया गया। मुझे दो साल तक संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया। केजरीवाल पूरी तरह से महिला विरोधी हैं।'

PM मोदी और अमित शाह की तारीफ

भाजपा में शामिल होने के फैसले पर मालीवाल ने कहा कि उन्होंने किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास के कारण यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, 'एक तरफ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी वाली 'आप' है, तो दूसरी तरफ पीएम मोदी हैं जिन्होंने देशहित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं-चाहे वह घर में घुसकर दुश्मनों को मारना हो, नक्सलवाद खत्म करना हो या संसद में महिला आरक्षण बिल लाना हो।'

'पंजाब को बना दिया अपना ATM'

स्वाति मालीवाल ने 'आप' पर पंजाब सरकार के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब पंजाब को अपना 'पर्सनल एटीएम' बना रही है और जो कोई भी पार्टी के खिलाफ बोलता है, उसे मुकदमों और एफआईआर के जरिए चुप कराने की कोशिश की जाती है।

'गद्दार' वाले तंज पर पलटवार

आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें और अन्य 6 सांसदों को 'गद्दार' कहे जाने पर मालीवाल ने कहा कि असली गद्दार वो हैं जिन्होंने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए और सत्ता मिलते ही अपने सिद्धांतों को बेच दिया।

ये भी पढ़ें

‘मेरी आवाज बंद कर दी’, राघव चड्ढा ने कहा- पार्टी असल मुद्दों से भटक गई थी, PM मोदी की जमकर की तारीफ
Also Read
View All