नई दिल्ली

तहसीन पूनावाला को नजरबंद करने पहुंची दिल्ली पुलिस, NEET के बाद अब E-20 पेट्रोल के खिलाफ खोला मोर्चा

Teheen Poonawalla house arrest E20 petrol: एथेनॉल ब्लेंडिंग के खिलाफ भूख हड़ताल का ऐलान करने वाले तहसीन पूनावाला ने दिल्ली पुलिस पर नजरबंद करने का आरोप लगाया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने E-20 मुद्दे पर टाउनहॉल का आयोजन किया।
2 min read
Teheen Poonawalla house arrest E20 petrol
तहसीन पूनावाला को नजरबंद करने पहुंची दिल्ली पुलिस, फोटो सोर्स- एक्स ( @tehseenp )

Arvind Kejriwal E20 townhall: NEET-UG पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े प्रदर्शनों के बाद अब देश की राजधानी में E-20 (एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर सियासी और सामाजिक संग्राम छिड़ गया है। दरअसल, कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने E-20 ईंधन के विरोध में शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और मौन मार्च का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस पर खुद को घर में नजरबंद करने का बड़ा आरोप लगाया है।

'हजारों समर्थक न जुड़ जाएं, इसलिए घर पर पुलिस तैनात'

बता दें कि तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया और मीडिया बयानों के जरिए दावा किया कि दिल्ली पुलिस की एक बड़ी टीम उनके आवास पर पहुंची है और उन्हें बाहर निकलने से रोक रही है। तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि दिल्ली पुलिस बल मेरे घर के बाहर तैनात कर दिया गया है ताकि मैं एथेनॉल मिश्रण के दुष्प्रभावों के खिलाफ आवाज न उठा सकूं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मुझे एक जिम्मेदार नागरिक मानते हैं, लेकिन उन्हें डर है कि मेरे एक आह्वान पर हजारों लोग सड़कों पर उतर आएंगे। इसलिए मुझे बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल का कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में E-20 पर टाउनहॉल

वहीं, E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केवल तहसीन पूनावाला ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में E-20 ईंधन को लेकर एक 'टाउनहॉल' कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस टाउनहॉल में ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स, पर्यावरणविदों, वाहन मालिकों और इस विषय से प्रभावित आम लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि एथेनॉल ब्लेंडिंग से वाहनों के इंजन और उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहे असर पर विस्तृत चर्चा की जा सके।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कल यानी की शनिवार को 'National Townhall against E20' में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए और E20 पर “निर्णय” लेने के लिए मेरे साथ देश की एक जानी मानी शख्सियत मौजूद होगी। अपनी बात रखने के लिए आप भी ज़रूर आयें।'

Updated on:
01 Aug 2026 12:59 pm
Published on:
01 Aug 2026 12:59 pm