2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट वालों का खर्च घटा; ग्राहकों को मिलेगा फायदा?

LPG Price Cut August 2026: 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपए से ज्यादा की कटौती की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2 min read
Google source verification
LPG Price Today

चाय विक्रेता ने कहा गैस महंगी होने पर चाय 12 से 15 रुपए हुई, अब सिलेंडर सस्ता होने से खर्च घटेगा। (फोटो सोर्स- PTI)

LPG Price Cut August 2026: अगस्त की शुरुआत होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वालों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपए से ज्यादा की कटौती कर दी है। नई कीमतें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपए सस्ता होकर अब 2,728 रुपए का मिल रहा है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपए घटकर 2,872.50 रुपए हो गई है। पटना में भी इसकी कीमत कम होकर 3,018 रुपए रह गई है। खास बात यह है कि लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले जुलाई में भी इसकी कीमत में कमी की गई थी।

छोटे कारोबारियों को राहत

गैस सस्ती होने से सबसे ज्यादा राहत उन लोगों को मिलेगी जिनका रोज का कारोबार इसी सिलेंडर पर चलता है। दिल्ली में चाय की दुकान चलाने वाले मुखनाथ चौधरी का कहना है कि जब गैस महंगी हुई थी तो उन्हें मजबूरी में चाय का दाम 12 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए करना पड़ा था। अब सिलेंडर सस्ता हुआ है तो खर्च कुछ कम होगा। उनका कहना है कि अगर आगे भी गैस के दाम कम होते रहे तो ग्राहकों को भी सस्ती चाय देने की कोशिश करेंगे। उनके मुताबिक 200 रुपए की कटौती से कारोबार में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

इस बार सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर ही नहीं, बल्कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के दाम भी घटाए गए हैं। दिल्ली में इसकी नई कीमत 762 रुपए हो गई है। इससे छोटे दुकानदारों और छोटे कारोबार करने वालों को भी फायदा मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

वहीं आम लोगों के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं है। घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले जैसी ही रहेगी। दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए, मुंबई में 941.50 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए बनी हुई है।

कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि कमर्शियल गैस सस्ती होने से होटल और ढाबों का खर्च कुछ कम होगा। अगर आगे भी कीमतों में कमी जारी रहती है तो खाने-पीने की कुछ चीजों के दाम पर भी इसका असर दिख सकता है। हालांकि, यह फैसला हर कारोबारी अपने खर्च और बाजार की स्थिति को देखकर ही करेगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग