नई दिल्ली

दिल्ली में जलसंकट: आज और कल इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चंद्रावल प्लांट में मरम्मत के चलते सप्लाई ठप

Delhi Water Supply Disruption: दिल्ली के चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत कार्य के चलते 15 और 16 अप्रैल को करोल बाग, पटेल नगर और कमला नगर समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

2 min read
दिल्ली में जलसंकट

Water Crisis in Delhi: दिल्ली के मध्य और उत्तरी हिस्सों में रहने वाले लोगों को बुधवार और गुरुवार (15-16 अप्रैल) को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने घोषणा की है कि चंद्रावल वाटर वर्क्स-2 में 'इमरजेंसी' मरम्मत कार्य के चलते 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी या कम दबाव (Low Pressure) के साथ उपलब्ध होगी।

आपको बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, मरम्मत कार्य की वजह से दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी और कमर्शियल इलाकों में पानी का गंभीर संकट देखने को मिल सकता है। इसमें मध्य दिल्ली के करोल बाग, पहाड़गंज सहित ओल्ड और न्यू राजेंद्र नगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र शामिल हैं, तो वहीं उत्तरी दिल्ली में हिंदू राव अस्पताल परिसर, कमला नगर और शक्ति नगर जैसे इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के ईस्ट और वेस्ट पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर और इंदरपुरी में भी लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जल बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली छावनी (Cantonment) के कुछ हिस्सों, एनडीएमसी (NDMC) क्षेत्र और दक्षिण दिल्ली के कुछ चुनिंदा पॉश इलाकों में भी पानी की आपूर्ति या तो पूरी तरह बाधित रहेगी या फिर बेहद कम दबाव के साथ उपलब्ध होगी, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ना तय है।

ये भी पढ़ें

‘जज साहब, आपके बच्चे तुषार मेहता के साथ काम करते हैं’, स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की नई दलील

पिछले महीने के मुकाबले कम रहेगा असर

DJB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने (22 मार्च) की तुलना में इस बार स्थिति कम गंभीर है। मार्च में पाइपलाइन फटने से पंप रूम में पानी भर गया था, जिसे ठीक करने में 9 दिन लगे थे। इस बार मरम्मत का काम छोटा है और उम्मीद है कि इसे तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, चंद्रावल प्लांट के पुराना होने की वजह से यहाँ बार-बार तकनीकी खराबी की समस्या सामने आ रही है।

जल बोर्ड की सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से ही पर्याप्त पानी जमा करके रखें। बहुत जरूरी होने पर पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जल बोर्ड के आपातकालीन नंबरों या क्षेत्रीय कार्यालय (Zonal Office) से संपर्क किया जा सकता है।

Also Read
View All