नई दिल्ली

Delhi Ladli Scheme: दिल्ली में हजारों लड़कियां बनेगी ‘लखपति’, होली से पहले खजाना खोलेगी रेखा गुप्ता सरकार

Delhi Ladli Scheme: होली से पहले दिल्ली सरकार बेटियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। रेखा गुप्ता सरकार 2 मार्च को दिल्ली लाडली स्कीम के तहत 40,642 लड़कियों के खातों में सीधे 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी, जिससे हजारों बेटियां ‘लखपति’ बनेंगी और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी।

less than 1 minute read

Delhi Ladli Scheme: दिल्ली में होली का रंग और चटकार करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार अपना खजाना खोलने जा रही है। दरअसल, होली के त्योहार से पहले ही यानी दो मार्च को दिल्ली लाडली स्कीम के तहत हजारों लड़कियां ‘लखपति’ बनने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नई महिला-केंद्रित योजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम के तहत जिन 40,642 लड़कियों के लाडली अकाउंट परिपक्व (मैच्योर) हो चुके हैं, उनके बैंक खातों में सीधे कुल 100 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी, जिससे लाभार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और उनकी आगे की शिक्षा व भविष्य को संबल मिलेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर साझा किए गए संदेश में बताया कि इस कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने जानकारी दी कि ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ योजना के अंतर्गत 40,642 बालिकाओं के खातों में 100 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने हेतु सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड भी लॉन्च किया जाएगा।

क्या है Delhi Ladli Scheme?

दिल्ली लाडली स्कीम दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई एक बालिका कल्याण योजना है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक आर्थिक सहयोग प्रदान करना और समाज में लैंगिक असमानता को कम करना है। इसके तहत बालिका के नाम से एक बैंक/एफडी अकाउंट खोला जाता है, जिसमें जन्म और पढ़ाई के विभिन्न चरणों पर सरकार तय राशि जमा करती है, जो 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मैच्योर होकर लाभार्थी को मिलती है।

ये भी पढ़ें

कौन हैं सलीम, जिनके लिए CM योगी ने कहा- हमलावरों को छोड़ेंगे नहीं, 14 चाकू के निशान…गला रेतने की कोशिश

Also Read
View All

अगली खबर