नई दिल्ली

18 साल से पहले शादी…पिता ने नाबालिग बेटी को दी धमकी, सुसाइड वाली रात जमकर हुआ था बवाल, पति-पत्नी ने किया कबूल

Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जितना सुलझाने की कोशिश कर रही है मामला उतना ही उलझता जा रहा है।

4 min read

Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत का मामला हर दिन और उलझता जा रहा है। इस मामले में सामने आ रहे अलग-अलग खुलासे चौंकाने वाले हैं और कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बच्चियों के पिता लगातार बातों को घुमा-फिराकर बता रहे हैं और कई बार झूठ बोलते हुए पकड़े गए हैं। पूछताछ के दौरान वह कभी नई तो कभी पुरानी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ते नजर आए। इसी कड़ी में यह भी सामने आया है कि जिस रात तीनों बहनों ने आत्महत्या की, उस रात पिता चेतन ने बड़ी बेटी निशिका पर इतनी जोर से चिल्लाया कि डर के कारण वह कमरे में चली गई।

ये भी पढ़ें

झूठ पर झूठ? गाजियाबाद की बेटियों के पिता की फिर खुली पोल, जिसे तीसरी पत्नी बताया वो निकली कर्मचारी

पिता ने बड़ी बेटी निशिका को किस बात पर डांटा

गाजियाबाद में 3 फरवरी की रात वह रात थी, जब तीनों बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अब तक की जांच और परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि पिता के चिल्लाने से ही विवाद की शुरुआत हुई थी। बताया गया कि जब चेतन ने बड़ी बेटी निशिका को डांटा, तो वह गुस्से में रात का खाना नहीं खा सकी और दोनों छोटी बहनों के साथ सोने का नाटक करने लगी। करीब रात 10 बजे चेतन अपनी तीसरी पत्नी टीना के साथ कमरे में चला गया। इसी दौरान 16 साल की निशिका को उसकी मां ने मोबाइल दे दिया।

चेतन की हैं तीन पत्नियां

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चेतन अपनी तीनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहता है। चेतन की पत्नियों के नाम सुजाता, हिना और टीना हैं। इनमें सुजाता और हिना सगी बहनें हैं, जबकि टीना मुस्लिम है। चेतन की तीन बेटियों के नाम मारिया (16), आजिया (14) और सिंडी (12) बताए गए हैं, जो उनके कोरियन नाम हैं, जिन्हें उन्होंने खुद रखा था। उनके असली नाम निशिका, प्राची और पाखी हैं। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि 3 फरवरी की शाम करीब 8 बजे चेतन ने अपनी बड़ी बेटी निशिका को डांटा था।

मोबाइल चलाती दिखी तो जमीन पर पटक दूंगा

पुलिस को दिए बयान में चेतन और उसकी पत्नियों ने बताया कि तीनों बहनें मोबाइल पर कोरियन लड़कों से जुड़े कंटेंट पसंद करती थीं। इसी बात को लेकर चेतन को गुस्सा आया और उसने बड़ी बेटी निशिका को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने फोन छीनकर अपनी पहली पत्नी सुजाता को दे दिया। जब निशिका ने यह बात अपनी मां को बताई और मां ने चेतन से बात करने की कोशिश की, तो चेतन ने उसके साथ भी गाली-गलौच की और कहा कि तीन दिन पहले भी समझाया था, इसलिए मोबाइल बेच चुका हूं। उसने धमकी दी कि अगर दोबारा मोबाइल चलाती दिखी तो जमीन पर पटक दूंगा। पिता के गुस्से को देखकर तीनों बेटियां डर गईं और कमरे में जा छिपीं।

चेतन ने कहा-मैं इतना सब नहीं झेल सकता

इसके बाद चेतन ने अपनी पहली पत्नी सुजाता और दूसरी पत्नी हिना से कहा कि तुमने बच्चों को ज्यादा लाड़-प्यार में बिगाड़ दिया है। मैं यह सब लगातार सहन नहीं कर सकता। हर समय मोबाइल चलाना ठीक नहीं है। जब सुजाता ने बेटी निशिका का बचाव किया, तो चेतन ने उसे भी गालियां दीं।

गुस्से में बेटी से बोला-तेरी शादी कर दूंगा

बताया गया कि चेतन ने गुस्से में बड़ी बेटी निशिका से कहा कि अगर उसे यही सब करना है तो वह उसकी शादी कर देगा। उसने कहा कि इन्हीं हरकतों की वजह से उसने उसका स्कूल भी छुड़वाया है और अगर वह नहीं सुधरी तो 18 साल से पहले ही उसकी शादी करा देगा। इसके बाद चेतन को उसकी तीसरी पत्नी टीना अपने कमरे में ले गई। रात करीब साढ़े आठ बजे पहले सुजाता ने खाना बनाया, फिर टीना ने अलग से खाना तैयार किया। रात नौ बजे निशिका ने खाना नहीं खाया और कमरे में जाकर कंबल ओढ़कर लेट गई। कुछ देर बाद छोटी बहनें प्राची और पाखी भी उसी के साथ लेट गईं।

बेटियों को डांटने के बाद पत्नियों से हुआ झगड़ा

बेटियों को डांटने के बाद चेतन का अपनी पत्नियों सुजाता और टीना से झगड़ा हो गया। दोनों ने कहा कि वह बच्चों पर हर समय चिल्लाता रहता है और उन्हें समझाने की कोशिश नहीं करता। इस पर तीसरी पत्नी टीना भी कमरे से बाहर आ गई और घर का माहौल गाली-गलौच में बदल गया। चिल्लाने-डांटने से डरकर बड़ी बेटी निशिका रोने लगी। तब चेतन ने धमकाते हुए कहा कि दो थप्पड़ और मार दूंगा तो एक साथ चुप हो जाएगी और खाना भी खा लेगी। इसके बाद चेतन अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

आगे क्या हुआ

चेतन के कमरे में जाने के बाद सभी ने खाना खाया, लेकिन निशिका ने नहीं खाया। रात 10 बजे के बाद मां सुजाता ने उसे अपना मोबाइल दे दिया। इसके बाद वह अपनी दोनों छोटी बहनों और 7 साल के भाई के साथ कंबल में मोबाइल चलाने लगी। वहीं, सुजाता और हिना फर्श पर गद्दे बिछाकर लेटी रहीं। पति के व्यवहार से नाराज सुजाता ने कहा कि उसकी हरकतों से घर का माहौल खराब हो गया है और वह किसी की बात नहीं मानता। रात करीब एक बजे निशिका पानी पीने के लिए उठी, उसके साथ प्राची और पाखी भी गईं। मां के पूछने पर निशिका ने जवाब दिया और तीनों मंदिर वाले कमरे की ओर चली गईं। कुछ देर बाद तीनों ने प्लाईवुड वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मोबाइल उनके पास था और दरवाजा बंद होने की वजह से बाहर तक कोई आवाज नहीं पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद की बेटियों के पिता की 3 शादियां, चौथी से अवैध संबंध…वह भी छत से गिरकर मरी, पार्टनर की मौत हुई तो उसकी रिश्तेदार…

Also Read
View All

अगली खबर