नई दिल्ली

सूरत में 3 साल के बच्चे ने खा लिए पॉप-अप पटाखे, हुई मौत

गुजरात के सूरत में एक 3 साल के बच्चे की पटाखे खाने से मौत हो गई है। पटाखे खाने के बाद बच्चा बीमार पड़ गया और बच्चे को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2021, 11:35 PM IST
patakhthree year old boy died after eat crackers in surate.jpg
three year old boy died after eat crackers in surat

नई दिल्ली। दीपावली यूं तो रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दिन लोग पटाखे और फुलझड़ी जैसी चीजें भी जलाते हैं। पर इस दौरान जरा सी लापरवाही भार पड़ सकती है। गुजरात के सूरत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां एक तीन साल की बच्चे की पटाखे खाने से मौत हो गई है।

मामला गुजरात के सूरत स्थिति डिंडोली इलाके की है। यहां तीन साल के एक बच्चे ने पॉप-अप पटाखे खा लिए, दस्त और उल्टी के कारण बच्चे के गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वे अपने 3 साल के बच्चे के लिए पटाखे लेकर आए थे। बच्चे को छोटे होने के कारण इन पटाखों को फेंकने और फोड़ने के बाद उन्‍हें घर पर छोड़ दिया गया था।

पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
इसके बाद बच्चा बीमार पड़ गया और बच्चे को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और बच्चे द्वारा पटाखों को खाये जाने पर आश्चर्य जताया। प्रथमदृष्टया तो यही लग रहा है कि बच्चे की मौत पटाखे खाने की वजह से हुई है, फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डॉक्टरों ने सभी अभिभावकों से दिवाली के पटाखों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि इस त्योहार के दौरान बच्चों पर खास ध्यान देना चाहिए। पटाखे खतरनाक केमिकल से बने होते हैं। जो बच्चे को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं, यहां तक की उसकी मौत भी हो सकती है।

Published on: