31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर सरकार का तोहफा, पेट्रोल 5 और डीजल 10 रुपए सस्ता

दिवाली से ठीक एक दिन पहले सरकार ने लोगों को तोहफा दिया है। दरअसल केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क क्रमशः 5 रुपए और 10 रुपए कम कर दिया है। घटी हुई यह दर 04 नवम्बर, गुरुवार से लागु होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 4 Nov 2021, 7:44 AM IST

gov reduced excise duty on petrol and diesel by rs5 and rs10

gov reduced excise duty on petrol and diesel by rs5 and rs10

नई दिल्ली। लंबे समय से बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों को केंद्र सरकार ने दिवाली पर थोड़ी राहत दी है। बता दें कि दिवाली से ठीक एक दिन पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं। इसके साथ ही अब देशभर में पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 10 रुपए सस्ता हो गया है। दरअसल, दिवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की है। बताया गया कि गुरुवार, 04 नवम्बर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क क्रमशः 5 रुपए और 10 रुपए कम किया जाएगा।

सरकार पर हमलावर है विपक्ष
बता दें कि भारत के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है और लगभग हर रोज 35 पैसे महंगा हो रहा है। 4 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर तक पेट्रोल की औसत कीमत में यहां 8 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके साथ ही डीजल और रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। वहीं इन मुद्दों को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर है। अभी हाल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जेबकतरों से सावधान रहें।

केंद्र की ओर से किए गए इस ऐलान से लोगों को काफी राहत मिली है। सरकार के इस फैसले से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि कुछ ही दिनों में रबी का सीजन आ रहा है। वहीं माना जा रहा है कि खासतौर से किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: जब आर्यन जेल में थे तो राहुल गांधी ने शाहरुख खान को लिखी थी चिट्ठी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक उत्पाद शुल्क जुटाती है। पिछले साल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 19.98 रुपए से बढ़ाकर 32.9 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया था। इसी तरह डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 31.80 रुपए प्रति लीटर किया गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें सुधार के साथ 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं और मांग लौटी है, लेकिन सरकार ने उत्पाद शुल्क नहीं घटाया था। इस वजह से आज देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों में डीजल शतक लगा चुका है।