31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आर्यन जेल में थे तो शाहरुख खान को राहुल गांधी ने लिखी थी चिट्ठी

जब ड्रग्स मामले में आर्यन खान जेल में थे तो राहुल गांधी ने शाहरुख खान को पत्र लिखा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाहरुख को हिम्मत देते हुए कहा कि देश आपके साथ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 3 Nov 2021, 8:47 PM IST

rahul gandhi write a latter to sharukh khan when aryan khan in jail

rahul gandhi write a latter to sharukh khan when aryan khan in jail

नई दिल्ली। मुंबई ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान शाहरुख खान काफी परेशान थे। ऐसे में फिल्मी दुनिया समेत कई दिग्गजों मे शाहरुख के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें हिम्मत दी। इनमें से एक नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी है। जानकारी के मुताबिक जब आर्यन खान जेब में थे तो राहुल गांधी ने शाहरुख खान को एक चिट्ठी लिखी थी। इस खत में राहुल गांधी ने शाहरुख खान को हिम्मत रखने और देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखने की बात कही थी।

राहुल गांधी बोले देश आपके साथ है
बता दें कि राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि देश आपके साथ है। इसके साथ ही शिवसेना और एनसीपी समेत देश के कई राजनीतिक दल आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे थे। कई नेताओं ने तो इस मामले में आर्यन खान को जानबूझकर फंसाने का आरोप भी लगाया था। फिलहाल आर्यन खान को मामले में करीब 25 दिनों की जेल के बाद जमानत मिल चुकी है और वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तारी
एनसीबी के मुताबिक उन्हें खबर मिली कि 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी होगी। जानकारी मिलने के बाद एनसीबी सक्रिय हो गई और टीम के सदस्य इस पार्टी में अपनी पहचान बदलकर शामिल हो गए। बताया गया कि जैसे ही क्रूज ने मुंबई तट को छोड़ा तो क्रूज में ड्रग्स पार्टी शुरू हो गई। इस दौरान एनसीबी ने 20 लोगों को हिरासत में ले लिया, इनमें फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटा आर्यन खान भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: कैप्टन की नई पार्टी पर सिद्धू का बयान, पत्नी साथ नहीं देतीं तो जनता से क्या उम्मीद

यहां से एनसीबी सभी को अपने दफ्तर ले आई। पूछताछ के दौरान आर्यन खान ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वो इस पार्टी में एक गेस्ट के तौर पर आए थे। इसके बाद आर्यन खान को करीब 25 दिनों तक एनसीबी की कस्टडी और जेल में रहना पड़ा, तब जाकर उन्हें जमानत मिली। वहीं 30 अक्‍टूबर को आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होकर बांद्रा स्थित अपने घर ‘मन्नत’ पहुंचे।