31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैप्टन की नई पार्टी पर सिद्धू का बयान, पत्नी साथ नहीं देतीं तो जनता से क्या उम्मीद

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके जवाब में सिद्धू ने कहा कि जब उनकी पत्नी ही साथ नहीं हैं तो जनता से क्या उम्मीद कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 3 Nov 2021, 5:47 PM IST

navjot singh sidhu comment on captain over his new party announcement

navjot singh sidhu comment on captain over his new party announcement

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही दोनों नेता एक-दूसरे पर और हमलावर नजर आ रहे हैं। बता दें कि कल कैप्टन अमरिंद सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया, इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया।

कैप्टन की पत्नी ने क्यों नहीं दिया इस्तीफा
कैप्टन की नई पार्टी के नाम के ऐलान के बाद अब सिद्धू की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है, जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है और जब कैप्टन की पत्नी ही उनका साथ नहीं देती तो वे जनता से क्या उम्मीद कर सकते हैं। सिद्धू ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनकी पत्नी परनीत कौर इस नई पार्टी में साथ हैं तो उन्होंने अभी तक कांग्रेस से इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

कैप्टन से नफरत करते हैं पंजाब के लोग
बता दें कि कैप्टन ने पंजाब में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ आने की भी बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू ने कहा कि कैप्टन जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने साफ कर दिया कि है हम कैप्टन को हाथ नहीं लगाएंगे, अगर ऐसा किया तो मिट्टी हो जाएंगे। कैप्टन का नाम लिए बगैर सिद्धू बोले वह चले हुए कारतूस हैं। जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है वैसे ही वह 'रौंदू' हो जाता है। अगर पंजाब की जनता की बात करें तो लोग उनसे नफरत करते हैं।

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही कलह के बाद कैप्टन ने बीते दिनों मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा वे पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: कैप्टन के लिए अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। कल उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया, इसके साथ ही बताया कि उनकी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस होगा। बता दें कि अभी इस नाम को चुनाव आयोग से मंजूरी नहीं मिली है।