नई दिल्ली

ट्रेडिंग और कैपिटल मार्केट हमेशा संभावनाओं का खेल: साहनी

-आईएफसी 2024 में वैश्विक वित्त विशेषज्ञों का संगम

2 min read

नई दिल्ली। भारतीय प्रबंध संस्थान (भा.प्र.सं.) रायपुर में भारत वित्त सम्मेलन (आईएफसी) 2024 में वैश्विक वित्त विशेषज्ञ पहुंचे हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोल्डमैन सैक्स, हांगकांग पूर्व प्रबंध निदेशक अक्षय साहनी ने कहा कि हमें अपने सभी शिक्षकों और प्रोफेसरों के प्रति आभारी होना चाहिए। यह केवल कक्षा का ज्ञान नहीं है, बल्कि जो सीख हम उनसे लेते हैं, वही हमारे साथ जीवन भर रहता है।

उन्होंने कहा कि ट्रेडिंग और कैपिटल मार्केट, चाहे आप कितना भी विश्लेषण कर लें, हमेशा संभावनाओं का खेल है। परिणाम के बारे में कभी भी पूरी तरह से निश्चित नहीं हो सकते। कम दृढ़ विश्वास के साथ किसी छोटे अनिश्चित स्थिति में हस्तक्षेप करने का कोई मतलब नहीं है। अपना होमवर्क करें और जब आपको अवसर दिखे, तो उसे पूरी ताकत से अपनाएं।

आईआईएम रायपुर के निदेशक, प्रो. राम कुमार काकानी ने कहा कि आईएफसी 2024 में प्रख्यात नेताओं और दूरदर्शियों की उपस्थिति भा.प्र.सं. रायपुर के लिए इस सम्मेलन के महत्व को दर्शाती है। यह मंच वित्त क्षेत्र के भावी नेताओं को प्रेरित करने के लिए विचार-विमर्श और ज्ञान साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

वित्त की दुनिया लगातार विकसित हो रही है, जहां समकालीन विषयों और भविष्य को आकार देने वाले उभरते रुझानों की खोज जारी है।उन्होंने कहा कि 1950 से 2000 के दशक के दौरान सबसे अधिक विकास हुआ, जिसमें ब्लैक-स्कोल्स मॉडल, कैपिटल एसेट प्राइसिंग मॉडल (सीएपीएम) और मौजूदा लिक्विडिटी उपाय जैसे महत्वपूर्ण योगदान शामिल हैं। समय, आकार, शासन, और फर्मों के स्वामित्व जैसे विभिन्न आयामों को देखते हुए, हमें लगता है कि वित्तीय क्षेत्र में योगदान की काफी संभावनाएं हैं। नई वित्तीय साधन आ सकते हैं और सैद्धांतिक वित्त स्वयं को कुछ हद तक अनुकूलित कर सकता है।

यह सम्मेलन भा.प्र.सं. कोलकाता, भा.प्र.सं. बैंगलोर, और भा.प्र.सं. अहमदाबाद के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य वित्त क्षेत्र के विशेषज्ञों और विचारशील नेताओं को एक मंच पर लाना है, ताकि ज्ञान और विचारों का आदान-प्रदान हो सके।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रोफेसर याकोव अमीहुड, उद्यमशील वित्त के इरा रेनर्ट प्रोफेसर, स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय रहे।

Published on:
20 Dec 2024 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर