
नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके से दर्दनाक हादसे ( Delhi car accident ) की खबर सामने आई है। यहां आज यानी रविवार सुबह जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलशाद गार्डन से एक होंडा सिटी कार ( Delhi Car Accident ) आनंद विहार की ओर जा रही थी। कार जैसे ही सूर्य नगर की लाल बत्ती के पास पहुंची, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ ( Delhi Car Accident ) गए। जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।