नई दिल्ली

Delhi Road Accident: दिल्ली में दो मैच, दो हार और 4 मौत, IPL देखकर लौट रहे फिर दो दोस्तों की सड़क हादसे में गई जान

Delhi Road Accident IPL Match: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। आईपीएल (IPL) मैच देखकर घर लौट रहे इन युवकों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
2 min read
Delhi Road Accident IPL Match
IPL मैच देखकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Delhi Road Accident IPL Match: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। आईपीएल (IPL) मैच देखकर घर लौट रहे इन युवकों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रोहित (31) और हेमंत (33) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के करावल नगर इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से किसी काम से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक मारुति सेलेरियो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर (PCR) वैन मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत जेपीसी (JPC) अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। खजूरी खास थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कार चालक हिमांशु (27) को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

IPL मैच और हादसों का दुखद संयोग

गौरतलब है कि आईपीएल मैच देखकर लौटते समय हादसे की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 27 अप्रैल 2026 को भी अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देखकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों, यज्ञ भाटिया (20) और अभाव भाटिया (14) की भी एक हिट-एंड-रन हादसे में मौत हो गई थी।

Published on:
09 May 2026 11:58 am