नई दिल्ली

सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने…

तीन युवकों ने एक वीडियो बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने वीडियो हटवा दी है। अब तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।

2 min read
एसपी देहात सागर जैन ( फोटो स्रोत सहारनपुर पुलिस )

UP Crime संविधान रचियता डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर पर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरी घटना का संज्ञान लेते हुए तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ये वही तीन युवक हैं जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हाइवे पर भारत सरकार लिखी कार से कर रहे थे वसूली, अचानक आ गई पुलिस

वीडियो में दिखाई दे रहे तीन युवक

घटना सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुई। इस वीडियो में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। ये तीनों कहते हैं कि हम भगवान की जात से पैदा हुए हैं। हमारे पास सब देवी-देवता हैं तुम्हारे पास क्या है ? इसके बाद बीच में बैठा युवक संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी करता हुआ दिखाई देता है। यह वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हुई तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। रातों-रात इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करवाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की कोशिश की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता के देखते हुए दर्ज की FIR

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो के आधार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़कर इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तीनों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। सहारनपुर पहले से ही संवदेनशील क्षेत्र माना जाता रहा है। यहां ठाकुर-बनाम दलित को लेकर पूर्व में दंगे हो चुके हैं। यह वीडियो माहौल को बिगाड़ सकती है। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस बोली होगी कड़ी कार्रवाई ( UP Crime )

पुलिस का कहना है कि जल्द तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ पुलिस ने वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट करवाते हुए लोगों से अपील की है कि इन विकृत मानसिकता के युवकों की मंशा को कामयाब ना होने दें। पुलिस ने ऐसे लोगों को गंभीरता से ना लेते हुए वीडियो वायरल ना करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे से कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम ना दे सके।

Updated on:
06 Mar 2026 11:40 am
Published on:
06 Mar 2026 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर