
photo ani
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। फेज-IV विस्तार के तहत चल रहे निर्माण कार्य की वजह से मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-2 और लिफ्ट नंबर-3, जो आर क्यूब मॉल की तरफ है, 1 मई से 15 मई 2026 तक बंद रहेगा।
यह फैसला रेड लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए चल रहे कंस्ट्रक्शन की वजह से लिया गया है। इस अवधि के दौरान यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने या बाहर निकलने के लिए गेट नंबर 1, 3, 4 और लिफ्ट नंबर-4 का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मुख्य गेट बंद रहने से दूसरे प्रवेश द्वारों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे पीक ऑवर्स के दौरान अपने स्थान तक पहुंचने के लिए कम से कम 5 से 10 मिनट का पहले का समय लेकर चलें।
आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के फेज-IV प्रोजेक्ट का काम अब अपने अंतिम चरणों में है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में जानकारी दी थी कि इस प्रोजेक्ट का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2026 तक कई नए कॉरिडोर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों का आवागमन और भी आसान हो जाएगा।
डीएमआरसी ने 29 अप्रैल को भी एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि सिग्नल संबंधी समस्या के कारण कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। इसके कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में सर्विस बहाल कर देने की भी जानकारी दी गई थी।
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 19 अप्रैल को सुबह के दौरान इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट स्टेशनों के बीच निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित थीं। इसके चलते लाइन तीन और लाइन चार पर मेट्रो ट्रेन का संचालन थोड़ी देरी प्रभावित रहा था। हालांकि डीएमआरसी ने द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया था।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12 अप्रैल को बताया था कि दिल्ली मेट्रो के फेज-IV का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और कई अहम कॉरिडोर दिसंबर 2026 तक चालू होने की उम्मीद है। सीएम ने डीएमआरसी के अधिकारियों संग बैठक के बाद यह जानकारी दी थी।
Published on:
30 Apr 2026 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
