30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी वाले घर में घुसे बदमाश, दुल्हन के भाई को जांघ में लगी गोली, लहूलुहान हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

Palwal Crime News: पलवल के फिरोजपुर गांव में मेहंदी रस्म के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। हमले में दुल्हन का भाई नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification

मेहंदी रस्म के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी।

Palwal Crime News: हरियाणा के पलवल जिले स्थित फिरोजपुर गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब शादी की मंगल गीतों की गूंज अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गई। बेटी की मेहंदी की रस्म के दौरान पूरा परिवार खुशियां मना रहा था, तभी कार सवार बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस खूनी हमले में दुल्हन का भाई नितिन दाईं जांघ पर गोली लगने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। खुशियों के बीच अचानक हुई इस वारदात से शादी के घर में मातम पसर गया और आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुल्हन का भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित विजय सिंह के अनुसार, 29 अप्रैल की रात उनके घर में बेटी की शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा नितिन दोस्तों के साथ घर लौटा। करीब 15 मिनट बाद ही भीम, करण, पवन, विक्की, सूरज, धर्मेंद्र और सचिन कार में सवार होकर हथियारों के साथ पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

अचानक शुरू की फायरिंग

जब परिवार के लोगों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने बिना कुछ सुने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान भीम की चलाई गई गोली नितिन की दाईं जांघ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। हमलावर जाते-जाते एक क्रेटा समेत दो गाड़ियों पर भी गोलियां चलाकर फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती

वारदात के तुरंत बाद घबराए परिजनों ने नितिन को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, जख्म गहरा होने और ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, नितिन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है

पुलिस जांच में जुटी

गोली लगने के बाद स्वजन ने आनन-फानन में नितिन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। नितिन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता विजय सिंह ने सदर थाना शिकायत देकर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।