नई दिल्ली

UP News: सहारनपुर में बुर्का पहनी महिलाओं को बस में नहीं दी एंट्री! परिचालक पर गिरी गाज

फिलहाल इस मामले में परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है।

2 min read
saharanpur video
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत ChatGPT )

UP Crime : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुर्का पहनी महिलाओं को बस में सवार होने से रोक दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'पत्रिका' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी परिचालक युवराज को संस्पेंड कर दिया गया और इस पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है।

गंगोह कस्बे से जुड़ा है मामला ( UP Crime )

मामला सहारनपुर के गंगोह कस्बे से जुड़ा है। गंगोह की रहने वाली दो महिलाएं गंगोह रूट की रोडवेज में सवार होने जा रही थी। इसी दौरान परिचालक ने इन्हे रोक दिया। आरोप है कि महिलाओं ने बुर्का पहना हुआ था इसलिए इन्हे बस में नहीं बैठने दिया गया। इन्ही आरोपों के के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें परिचालक महिलाओं को बस में नहीं बैठने दे रहा। इस दौरान बहस भी हो रही है। एक अन्य व्यक्ति आता है और परिचालक के इस रवैये का विरोध करता है। इसके साथ ही वह वीडियो भी बना लेता है बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है।

परिचालक को इसलिए किया गया सस्पेंड

वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह इस पूरे मामले में लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए परिचालक को संस्पेड कर दिया। वीडियो वायरल हो गया तो इस घटना की जांच गंगोह एआरएम यानी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दी गई है। अब इस मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि जो आरोप लगाए गए हैं वह कितने सही हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह परिवहन विभाग के लिए यह बेहद शर्मनाक घटना होगी। इसके बाद परिवहन विभाग इस घटना क्या सीख लेता है और आरोपी परिचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Updated on:
01 Mar 2026 08:56 am
Published on:
01 Mar 2026 08:13 am