नई दिल्ली

कॉलेज से लौट रहे छात्रों की कार पर हमला, कई राउंड फायरिंग

हमलावरों ने इस वारदात को सर्विस रोड पर अंजाम दिया। कई राउंड फायरिंग से आस-पास काम कर रहे लोग भी डर गए।

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो स्रोत ( Chat GPT )

UP Crime देहरादून के एक कॉलेज से घर लौट रहे छात्रों की कार पर लाठी-डंडों से लैस हमलावरों हमला बोल दिया। हमलावरों ने इनकी गाड़ी तोड़ दी और फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में किसी छात्र को गोली नहीं लगी लेकिन कार चला रहा छात्र घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

गोवंश के टुकड़े कर फेंकने वालों से पुलिस की मुठभेड़

मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं छात्र

घटना मंगलवार शाम की है। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी के रहने वाले विक्रम सिंह का बेटा आर्यन अपने दोस्तों के साथ कार से घर लौट रहा था। कार में आर्यन के साथ उसके दोस्त योगेंद्र और निखिल भी थे। अभी ये लोग बड़गांव थाना क्षेत्र में शिमलाना स्थित बिजलीघर के पास पहुंची तो यहां कुछ हमलावरों ने इनकी कार पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले से कार के आगे और पीछे के शीशे टूट गए।

दहशत फैलाने के लिए सरेआम फायरिंग

इन छात्रों के परिवार वालों का कहना है कि घटना को अन्य लोगों ने भी देखा। जिन लोगों ने घटना देखी उन्होंने बताया कि फिल्मी अंदाज में हमलावर हमला कर रहे थे। घटना को देखने से ऐसे लग रहा था कि जैसे दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की जा रही हो। इस घटना में कार चला रहा आर्यन शीशों के टुकड़ों से घायल हो गया। हमलावरों से बचने के लिए आर्यन ने कार दौड़ा दी और पास के बिजलीघर के पास जाकर कार को रोका और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे ( UP Crime )

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल की यहां से कुछ खोखे बरामद हुए। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला लिखा है। अब हमलावरों की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द हमलावरों का पता लगा लिया जाएगा।

Published on:
24 Feb 2026 11:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर