नई दिल्ली

सहारनपुर में निर्माणाधीन ब्रिज से मजदूरों की झोपड़ी पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, तीन की मौत दो गंभीर

दिनभर के काम की थकान के बाद मजदूर सो रहे थे। सोते हुए ही उनके ऊपर ट्रक पलट गया। तीन की मौत हो गई और दो गंभीर हैं।

2 min read
दुर्घटना स्थल पर पलटा हुआ ट्रक ( फोटो पत्रिका )

UP News : सहारनपुर में बजरी से भरा एक ट्रक निर्माणाधीन ब्रिज से पलट गया। इसी ब्रिज पर काम करने वाले मजदूर पास में बनी एक झोपड़ी में सो रहे थे। यह ट्रक इसी झोपड़ी के ऊपर पलटा। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें

क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, गिरोह का सरगना सहारनपुर से गिरफ्तार

आधी रात को हुई दुर्घटना

यह दुर्घटना नागल थाना क्षेत्र में सीड़की चौक से बसेड़ा की ओर जाने वाली रोड पर हुआ। सीड़की चौक से करीब दो किलोमीटर आगे बसेड़ा रोड पर काली नदी का पुल बन रहा है। इस ब्रिज के निर्माण के लिए सड़क को बाए से डायवर्ट किया गया है। इसके लिए एक बोर्ड भी लगाया गया है कि आगे डायवर्जन है। यह दुर्घटना रात करीब 11 बजे की है। बजरी से भरा एक ट्रक इसी रोड पर जा रहा था। ट्रक का चालक डायवर्जन को समझ नहीं पाया और दाई ओर से ट्रक को आगे बढ़ा दिया। आगे मिट्टी का चट्टान थी जिसके ऊपर चढ़ने से ट्रक पलट गया।

सोते हुए दब गए मजदूर ( UP News )

यह ट्रक पलटा तो बजरी बराबर में सो रहे मजदूरों की झोपड़ी पर जा पलटी और इससे सो रहे मजदूर बजरी के नीचे ही दब गए। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह इन्हे बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीन मजदूरों ने दम तोड़ दिया। इनके नाम असगर, इख्तियार और शौकीन पता चले। यह तीनों मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर के रहने वाले थे। असगर और शौकीन यहां एक सप्ताह से काम कर रहे थे और इख्तियार दो दिन पहले ही काम पर आया था। दिनभर की थकान के बाद यह तीनों झोपड़ी ( टिन शेड ) में सो गए थे और सोते हुए ही इनके ऊपर ट्रक गिर गया।

Updated on:
10 Apr 2026 08:56 pm
Published on:
10 Apr 2026 08:55 pm
Also Read
View All