नई दिल्ली

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा विधायकों को दी नसीहत, दिल्ली को ‘मिनी इंडिया’ क्यों कहा?

Om Birla in Delhi Assembly:दिल्ली विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा विधायकों को नसीहत दी। इसके साथ ही दिल्ली को 'मिनी इंडिया' बताते हुए उन्होंने विकास पर फोकस करने की बात कही।
2 min read
Om Birla in Delhi Assembly: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भाजपा विधायकों को दी नसीहत, दिल्ली को 'मिनी इंडिया' क्यों कहा?

Om Birla in Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा "विधायकों के विचार और विजन राजधानी के लोगों के सामाजिक कल्याण के बारे में होने चाहिए। ओम बिरला ने कहा कि विधायकों को जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।" इस दौरान उन्होंने दिल्ली को 'मिनी इंडिया' बताते हुए विधायकों को नसीहत भी दी।

दिल्ली विधानसभा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पहुंचे ओम बिड़ला

दरअसल, मंगलवार से दिल्ली विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली को ‘मिनी इंडिया’ के रूप में बताया। ओम बिरला ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा "आप सभी को दिल्ली की जनता ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें जनता की जरूरतों को हर हाल में पूरा करने पर फोकस करना है।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे कहा "विधानसभा में आपकी चर्चा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पूरा करने के लिए देश में एक संदेश देने के लिए होनी चाहिए। आपके विचार और विजन सामाजिक कल्याण के बारे में होने चाहिए। दिल्ली की जनता ने आपको विश्वास के साथ यहां भेजा है। जिस भवन में हम आज बैठे हैं, उसने स्वतंत्रता के संघर्षों को देखा है।

यह भवन हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के महान विचारों की अभिव्यक्ति का घर रहा है। हमने न केवल स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की भी शुरुआत की। दिल्ली सभी राज्यों की विविधता का प्रतीक है। दिल्ली को एक मिनी इंडिया के रूप में देखा जाता है।"

जनता की जिम्मेदारियों को पूरा करने पर फोकस करें विधायक

लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा "दिल्ली की जनता ने हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब यह समझना हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को कैसे पूरा किया जाए। दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही और यहां होने वाली चर्चाएं और संवाद लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने वाले होने चाहिए। इसके साथ ही आप लोगों को संवाद की वह परंपरा तैयार करनी है जो देश के बाकी हिस्सों को एक नया संदेश दे सकें।" इस दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में निर्वाचित होकर आए सभी नए सदस्यों को रूल बुक जरूर पढ़नी चाहिए।

Updated on:
19 Mar 2025 04:31 pm
Published on:
18 Mar 2025 03:02 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील