नई दिल्ली

Asia Cup 2022: विराट कोहली जमकर बहा रहें हैं पसीना , देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली जिम में जमकर कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को विराट कोहली की एशिया कप 2022 की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है।

2 min read
Aug 17, 2022
Virat kohli

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर कितने जागरूक हैं, यह बात सभी जानते हैं। देश-विदेश में कई ऐसे लोग हैं जो विराट कोहली को फिटनेस के मामले में अपना रोल मॉडल मानते हैं। और अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली जिम में जमकर कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को विराट कोहली की एशिया कप 2022 की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज के बाद विराट कोहली लंबे अंतराल के बाद एशिया कप 2022 में खेलते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होने जा रही है और भारत अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 28 अगस्त को खेलेगा

इस वीडियो में आप विराट कोहली को जमकर कसरत करते हुए देख सकते हैं। जिसमें वह पहले जिम उपकरण के साथ फुल पुश पुल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह एक मशीन पर बैक पुशअप लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है जबकि 2500 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ईशान किशन की एक झलक पाने हजारों किलोमीटर जिम्बाब्वे पहुँच गया यह फैन

देखें वीडियो

Virat Kohli Best Innings

गौरतलब है कि क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली को रन मशीन के नाम से जाना जाता है। क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड विराट कोहली ने अपने नाम किए हैं, वही एशिया कप में विराट कोहली ने अपने करियर की शानदार पारी खेली थी। साल 2012 एशिया कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। इस पारी के बदौलत विराट कोहली का नाम क्रिकेट की दुनिया में शुमार हो गया था।

यह भी पढ़ें: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के बारे में खास बातें

Team India for Asia Cup 2022:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

Published on:
17 Aug 2022 04:48 pm
Also Read
View All