Water crisis: गर्मी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 14 और 15 मार्च को राजधानी के करीब 15 इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है।
Water crisis: गर्मी की शुरुआत होते ही देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाके जल संकट (Water crisis) से जूझने लगे हैं। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी की किल्लत सामने आ रही है। अब फिर से दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दो दिन यानी की 14 और 15 मार्च को लगभग 15 इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
आपको बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से यह जानकारी शुक्रवार को दी गई थी। फ्लशिंग के कार्य के चलते होने वाली असुविधा को लेकर जल बोर्ड ने लोगों से क्षमा मांगी है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे पहले से ही अपनी जरूरत के अनुसार पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि सप्लाई प्रभावित होने के दौरान परेशानी कम हो। साथ ही, नागरिकों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए जल बोर्ड ने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर लोग पानी के टैंकर की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में जल बोर्ड की फ्लशिंग प्रक्रिया के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में BB ब्लॉक ईस्ट शालीमार बाग BPS, AJ ब्लॉक शालीमार बाग BPS, मिलनसार अपार्टमेंट पश्चिम विहार, BG-6 महालक्ष्मी अपार्टमेंट, 180 SFS फ्लैट्स अशोक विहार, रमेश नगर, कीर्ति नगर, मानसरोवर गार्डन और सरस्वती गार्डन पंजाबी बाग, मादीपुर, पॉकेट-9A डीडीए फ्लैट्स जसोला विहार और ब्लॉक-11 कालकाजी LIG डीडीए फ्लैट कालकाजी शामिल हैं।
दिल्ली में जल बोर्ड के फ्लशिंग कार्य के चलते कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में A2/LIG एकता अपार्टमेंट, पश्चिम विहार और आशीर्वाद अपार्टमेंट, पश्चिम विहार शामिल हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से ही जरूरत के मुताबिक पानी स्टोर करके रखें, ताकि पानी की कमी की स्थिति में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।