8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल संकट: दिल्ली के 12 से ज्यादा इलाकों में नहीं मिलेगा पानी, जलबोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Water Crisis: दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट की आशंका भी बढ़ने लगी है। दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 9 मार्च (सोमवार) को रखरखाव कार्य के कारण राजधानी के 12 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी, इसलिए लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है।

2 min read
Google source verification
Delhi Water Crisis More than 12 areas of the capital will not get water

दिल्ली में जल संकट

Delhi Water Crisis: गर्मी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में पानी की किल्लत की आशंका बढ़ने लगी है। राजधानी के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने पहले ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बताया है कि सोमवार को यानी की 9 मार्च को 12 से ज्यादा इलाकों में खरखाव से जुड़े कार्यों के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से पानी का इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

कंजूसी से करें पानी का इस्तेमाल

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक यह असुविधा भूमिगत जलाशयों (अंडरग्राउंड रेजरवॉयर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की फ्लशिंग के वार्षिक कार्यक्रम के कारण होगी। इस प्रक्रिया के तहत जलाशयों और पंपिंग स्टेशनों की सफाई और रखरखाव किया जाता है, ताकि पानी की गुणवत्ता बनी रहे और सप्लाई सिस्टम सुचारु रूप से काम करता रहे। फ्लशिंग के दौरान कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ती है, जिससे संबंधित इलाकों में जल सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का उपयोग बेहद सावधानी और किफायत के साथ करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित

9 मार्च (सोमवार) को दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें पीतम पुरा, शालीमार बाग, A3 ग्रीन अपार्टमेंट पश्चिम विहार, BG1/SFS पश्चिम विहार, केशव पुरम, लॉरेंस रोड, त्रिनगर, रामपुरा, अशोक विहार, ब्लॉक D करम पुरा, 444 (लाल क्वार्टर) मादीपुर और 208 (SFS) मादीपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उस दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए दिल्ली जल बोर्ड ने पहले से पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है।

इस बीच पंपिंग स्टेशन और जलाशयों की सफाई के चलते होने वाली असुविधा को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से खेद जताया है। विभाग ने कहा है कि सप्लाई बाधित रहने के दौरान नागरिकों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों के लोग जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर पानी के टैंकर मंगा सकते हैं। जल बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्रों में जल्द से जल्द टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जारी नंबर:
सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916,23527679,23538495
अशोक विहार: 27304656, 24306089
पश्चिम विहार: 25274679, 25275259, 25275260
पंजाबी बाग: 25223658
वॉटर इमरजेंसी नंबर 1916