नई दिल्ली

मौसम ने फिर पकड़ी रफ्तार, 27-28-29-30 नवंबर को होगी भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट

IMD Alert: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 26 से 30 नवंबर तक कुछ राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि कुछ राज्यों में शीतलहर के प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।
2 min read
Heavy Rain Alert
मौसम अलर्ट

IMD Alert: उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़क रहा है। इसके चलते शाम ढलते ही ठंड का असर दिखना शुरू हो जाता है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि यह चेतावनी केवल कुछ राज्यों के लिए है, जबकि अन्य राज्यों में शीतलहर को लेकर भविष्यवाणी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा समय में मलेशिया और उससे सटे मलक्का स्ट्रेट के ऊपर एक निम्न दबाव का स्पष्ट क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके चलते कुछ राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी।

इन राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) के लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 25 नवंबर के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के आसपास समेत कोमोरिन में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 से 29 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु में 25-27, केरल और माहे में 24-26, लक्षद्वीप में 24, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 29 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु में 24 और 28-30 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 नवंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

अब जानिए दिल्ली-एनसीआर का हाल

बात अगर दिल्ली-एनसीआर की करें तो मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 से 30 नवंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान दिन में हल्की धुंध जरूर छा सकती है। दिन का तापमान लगभग 22-25 डिग्री और रात का तापमान लगभग 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बात अगर हवा की गुणवत्ता की करें तो इस दौरान दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है। यानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता अब बेहद खराब की ओर बढ़ रही है।

हरियाणा और पंजाब का भी जानें हाल

मौसम विभाग के लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार, 30 नवंबर तक हरियाणा में भी एक्यूआई लेवल बहुत खराब रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 22-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 10-12 डिग्री रहने की संभावना है। बात अगर पंजाब की करें तो 25-30 नवंबर तक हल्की धुंध के साथ सुबह ठंडी और दिन सुहावने होंगे, लेकिन यहां भी एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। पंजाब में अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री रहने की संभावना है।

राजस्‍थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्‍थान में अगले एक सप्ताह तक ज्यादातर दिनों में धूप रहेगी और मौसम में भी गर्मी का अहसास होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27–29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 12–14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानी IMD के अनुसार, राजस्‍थान का मौसम अगले एक सप्ताह तक शुष्क और स्थिर रहने वाला है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो 25-30 नवंबर के बीच दिन में हल्की धूप के धुंध वाला मौसम रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26–27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11–15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Also Read
View All
Manan Mishra: 15 साल में 9 गुना अमीर हुए मनन मिश्रा, बीएसपी-कांग्रेस में फेल हुए तो बीजेपी ने सीधे भेजा राज्य सभा; गोपालगंज से वाया पटना पहुंचे हैं दिल्ली

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प, ‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचा भारत

Indepencence Day 2026: गुजरात एजुकेशन सोसायटी से जुड़े स्कूल के कार्यक्रम में जोया हसन को नहीं देने दिया गया भाषण

लाल किले से मोदी का बड़ा ऐलान: AI और डेटा सेंटरों की रेस में आगे निकलेगा भारत, लेकिन क्या बिजली-पानी का संकट रोक देगा रफ्तार?

PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, ‘सप्त धारा’ का देश के सामने किया खाका पेश