नई दिल्ली

उमड़-घुमड़कर तीन दिन बरसेंगे बादल! 72 घंटे के लिए IMD की भविष्यवाणी, ठंड भी मचाएगी कोहराम

Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते कई राज्यों में ठिठुरन वाली सर्दी का सितम जल्द शुरू हो सकता है।
3 min read
Weather Forecast Clouds gather Heavy rain IMD strong prediction for 11-12-13 November with severe cold
मौसम अपडेट।

Weather Forecast: नवंबर की शुरुआत से ही उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर, राजस्‍थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और झारखंड में जोरदार सर्दी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में अब भी बारिश और आंधी का दौर जारी है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में 13 नवंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है, जबकि कई राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

देश में क्या है मौजूदा मौसम प्रणाली?

मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर भी एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी 3.1 किलोमीटर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है। वहीं, उत्तर हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रकार की मौसमी हलचल देखी जा रही है।

मैदानी इलाकों में तेजी से गिरेगा तापमान

IMD की मानें तो उत्तर भारत समेत उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में अगले चार से पांच दिनों तक रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 9 नवंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर के बीच शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली में हल्की धुंध छाने की संभावना

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार बेहद खराब स्तर की दर्ज जा रही है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 391 दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की धुंध छाई रह सकती है। बात अगर अगले सात दिनों की करें तो दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है और सुबह-शाम 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके विपरीत दक्षिणी भारत के राज्यों में 12 और 13 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। इसमें तमिलनाडु और केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल पूरी तरह से संतुलित और सुहाना बना हुआ है। न तो तेज धूप की तपिश है और न ही सर्दी का तीखापन महसूस हो रहा है। फिलहाल राज्य में कोहरे को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बात अगर बिहार की करें तो यहां भी बारिश की कोई सक्रिय प्रणाली नहीं है। हालांकि, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर-पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की शीतलहर के असर की संभावना जताई गई है। लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का भी जानिए हाल

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। लाहौल-स्पीति और मनाली जिलों में बर्फबारी के कारण ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इन इलाकों में बर्फ जमने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पर्यटकों को भी ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। जबकि उत्तराखंड में भी शीत लहर के असर से ठंड बढ़ने लगी है। नैनीताल, मसूरी, और रुद्रप्रयाग जैसे हिल स्टेशनों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है।

Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त