नई दिल्ली

दूर का भाई’ बनकर महिला से रेप, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों; आरोपी प्रतीक गिरफ्तार

Pune Rape Case : पुणे में फेसबुक फ्रेंड ने 'भाई' बनकर महिला से किया रेप। अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर गहने और पैसे हड़पे। आरोपी प्रतीक गोगावले गिरफ्तार।

2 min read
पत्रिका फोटो

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर भरोसे के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नांदेड़ सिटी पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने साल 2018 से एक महिला को अपने जाल में फंसा रखा था। आरोपी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण करने के साथ-साथ उसे बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी भी की।

ये भी पढ़ें

‘कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका हूं’, ऑफिस ग्रुप से नंबर निकालकर भेजता था अश्लील वीडियो, आरोपी अशरफ गिरफ्तार

फेसबुक से हुई थी दोस्ती, फिर बना 'भाई'

पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत 2018 में हुई थी। पीड़िता और आरोपी प्रतीक रामचंद्र गोगावले की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। महिला का विश्वास जीतने के लिए प्रतीक ने खुद को उनका 'दूर का भाई' बताया और पारिवारिक रिश्ता कायम कर लिया। विश्वास हासिल करने के बाद उसने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू किया।

प्रोटीन पाउडर के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

आरोपी प्रतीक पुणे में 'पान दरबार' नाम से दुकान चलाता है। उसने प्रोटीन पाउडर बेचने के बहाने महिला को नांदेड़ सिटी स्थित एक कमरे पर बुलाया और वहां पहली बार दुर्व्यवहार की कोशिश की। साल 2022 में पीड़िता के जन्मदिन के बहाने आरोपी उन्हें बाहर ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने धोखे से महिला के न्यूड फोटो खींच लिए और उन्हें परिवार के ग्रुप पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

गहने गिरवी रखवाए और काउंटर से की चोरी

आरोपी ने केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक शोषण भी किया। उसने महिला को होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने का सपना दिखाया और उसका मंगलसूत्र व अंगूठी सुनार के पास गिरवी रखवाकर पैसे ले लिए। हद तो तब हो गई जब वह महिला की दुकान पर आकर काउंटर से नकद रुपए भी चुराने लगा।

सगाई की खबर से खुला राज

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 12 फरवरी 2026 को पीड़िता को पता चला कि प्रतीक ने किसी और से सगाई कर ली है। जब महिला ने इस पर सवाल किया, तो आरोपी ने 'पारिवारिक दबाव' का बहाना बनाया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

पुलिसिया कार्रवाई

नांदेड़ सिटी पुलिस ने आरोपी प्रतीक गोगावले के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक जया सोनटक्के इस मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगा रही हैं कि क्या आरोपी ने किसी और महिला को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया है।

ये भी पढ़ें

पवित्र स्नान के नाम पर यौन शोषण करता था बाबा, अशोक खरात के बाद नासिक में एक और ढोंगी गिरफ्तार
Also Read
View All
‘दिल्ली में कांड कर दिया है, अब मैं मरने वाला हूं’, IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद राहुल मीणा ने भाई को किया फोन?

दिल्ली से स्विट्जरलैंड जा रही फ्लाइट के इंजन में अचानक आई खराबी, 6 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

‘पहले फटी पैंट पहनते थे, CM बनते ही 100 करोड़ का घर बना लिया’; स्वाति मालीवाल का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला

‘मुझसे अपराध हो गया, गलती हो गई’, कैलाश हिल्स मर्डर केस में राहुल ने कबूला जुर्म; लॉकर तोड़कर समेट लिया था 12 लाख का माल

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी: IMD ने जारी किया लू का ‘येलो अलर्ट’; जानें कब मिलेगी तपिश से राहत और होगी झमाझम बारिश