नई दिल्ली

VIDEO: पुलिस के सामने सुरक्षा गार्ड को सैंडल से पीटा, दिल्ली में थाने के बाहर महिला की गुंडागर्दी

Woman Slaps Guard: दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के बाहर एक महिला द्वारा सुरक्षा गार्ड को सैंडल और थप्पड़ों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद पुरुष अधिकार संगठन ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग की है।
2 min read
Woman Slaps Guard,woman
screenshot from x post @imrankh58451712

Delhi Police Station: देश की राजधानी दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन के गेट पर ही एक महिला ने एक सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि जब महिला गार्ड को थप्पड़ मार रही थी और सैंडल से पीट रही थी, तब वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, किसी बात को लेकर महिला और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस शुरू हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि महिला आपा खो बैठी और उसने सैंडल निकाल कर गार्ड पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड महिला की तरफ आता है और दोनों के किसी बात को लेकर बहस होती है। इसी बीच महिला गुस्से से लाल हो जाती है और गार्ड का कॉलर पकड़कर पहले दनादन थप्पड़ों की बरसात करती है। महिला को थप्पड़ मारने के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलती है, तो वह अपने पैर से चप्पल निकालकर गार्ड को पीटने लगती है। इतना ही नहीं जब महिला गार्ड पर थप्पड़ों की बरसात कर रही थी तो वहां पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन वीडियो में पुलिस मूकदर्शक बनी नजर आ रही है। इस पूरी घटना की वीडियो एक शख्स पास से रिकॉर्ड किया जो फिलहाल सोशल मीडिया पर तैर रहा है।

पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन ने खोला मोर्चा

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 'NCM इंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स' (NCM India Council For Men Affairs) के सदस्य कीर्ति नगर थाने पहुंचे। संगठन ने पुलिस के सामने खड़े होकर सुरक्षा गार्ड के साथ हुए इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई।

गिरफ्तारी की मांग

संगठन ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि आरोपी महिला के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर और पुलिस की मौजूदगी में किसी कर्मचारी के साथ ऐसा हिंसक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Updated on:
11 May 2026 12:51 pm
Published on:
11 May 2026 11:03 am