नई दिल्ली

इंडियन यूथ कांग्रेस की मांग राहुल गांधी को दोबारा बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष, गोवा में प्रस्ताव पास

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष (congress president) बनाने की मांग की है। गोवा में सम्पन्न हुई पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए अहम प्रस्ताव पास किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2021, 5:08 PM IST
राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग
राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग

नई दिल्ली। इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष (congress president) बनाने की मांग की है। गोवा में सम्पन्न हुई पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए अहम प्रस्ताव पास किए गए हैं। बता दें कि देश भर से आए राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस (youth congress) के लाखो कार्यकर्ताओं की ओर से शीर्ष नेतृत्व से राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की अपील की है।

यूथ कांग्रेस ने की यह मांग

यूथ कांग्रेस (youth congress) ने यह अपील करते हुए कहा कि देश में राहुल गांधी (rahul gandhi) ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो जनता के मुद्दों पर बात करते हैं। राहुल गांधी लगातार जनता के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं और सरकार से सवाल पूछते हैं। वह एक मजबूत विपक्षी की भूमिका में हर जगह खड़े होते हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस की कमान दोबारा सौंप दी जाए।

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल ने दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनावी में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी (rahul gandhi) ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी ने तब ये भी साफ कहा था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का ही कोई होगा। इसके बाद में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी (sonia gandhi) को अंतरिम अध्यक्ष चुना था, लेकिन करीब दो साल से अधिक समय गुजर चुके हैं, कांग्रेस को नया अध्यक्ष नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़ पर बोले राहुल गांधी, डटा है भारत का भाग्य विधाता

अब एक बार फिर से राहुल (rahul gandhi) को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है। गोवा में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास हो गया है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

Published on: