नई दिल्ली

अभिजीत दीपके के समर्थन में युवक का विवादित बयान, जंतर-मंतर से उठी गिरफ्तारी की मांग

Jantar Mantar viral video: जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान युवक का कथित धमकी भरा वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वह अभिजीत दीपके के समर्थन में दिल्ली-NCR में आग लगाने जैसी बात कहता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।
2 min read
Abhijeet Deepke
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे अनशन के बीच एक शख्स ने सोशल मीडिया पर धमकी दी। फोटो सोर्स-@abhijeet_dipke

Jantar Mantar viral video: दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों सिर्फ धरने-प्रदर्शनों का अड्डा नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर 'व्यूज' और 'लाइक्स' बटोरने का एक बड़ा जरिया बन चुका है। इसी चक्कर में एक नया चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जंतर-मंतर पर चल रहे एक प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। युवक खुलेआम धमकी दे रहा है कि अगर 'भाई' को कुछ भी हुआ, तो पूरे दिल्ली-NCR में आग लगा दी जाएगी। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस से तुरंत एक्शन लेने की मांग की जा रही है।

आखिर वीडियो में ऐसा क्या है?

हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो महज 15 सेकेंड का है। वीडियो की शुरुआत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिजीत दीपके भी नजर आ रहे हैं। सेल्फी मोड में वीडियो बना रहा एक युवक अभिजीत के कंधे पर हाथ रखता है और ग्रेटर नोएडा के अपने दोस्तों-भाइयों को संबोधित करने लगता है।

जैसे ही वह बोलना शुरू करता है, अभिजीत दीपके और उनके साथी वहां से आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन युवक यहीं नहीं रुकता। वह कैमरे पर कहता है, तो भाई देख लो, कोई दिक्कत ना हो कैसी भी। फुल सपोर्ट है तन-मन-धन से। पूरे दिल्ली-NCR में आग लगा देंगे अगर भाई पर बात आ गई तो।

पुलिस से शिकायत, जांच की मांग

यह वीडियो जैसे ही एक्स (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आया, लोगों का गुस्सा भड़क गया। कई यूजर्स ने इसे दिल्ली की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि सरेआम हिंसा भड़काने की धमकी देने वाले इस शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

कंटेंट और व्यूज की होड़ में जंतर-मंतर

दरअसल, सोनम वांगचुक के अनशन और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शन की वजह से जंतर-मंतर पर इन दिनों भारी हलचल है। प्रदर्शन में भले ही आम जनता की भीड़ उतनी न हो, लेकिन यूट्यूबर्स, रील्स बनाने वाले और फूड ब्लॉगर्स का मेला लगा हुआ है।

Updated on:
15 Jul 2026 04:28 pm
Published on:
15 Jul 2026 04:28 pm