समाचार

चांदी के गहनों के लिए 90 वर्षीय वृद्धा को चारपाई समेत उठा ले गए बदमाश

भीलवाड़ा। कीमती धातुओं के बढ़ते दामों के बीच अब बुजुर्ग बदमाशों के आसान निशाने पर हैं। इसी लालच में बदमाशों ने जिले के कोठिया गांव में लूट का प्रयास करते हुए मानवता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस के अनुसार फूलियाकलां थाना क्षेत्र के कोठिया में पूर्व सरपंच नाथी देवी माली के घर में […]

less than 1 minute read
A 90-year-old woman was kidnapped along with her cot for her silver jewellery.

भीलवाड़ा। कीमती धातुओं के बढ़ते दामों के बीच अब बुजुर्ग बदमाशों के आसान निशाने पर हैं। इसी लालच में बदमाशों ने जिले के कोठिया गांव में लूट का प्रयास करते हुए मानवता की सारी हदें पार कर दीं।

पुलिस के अनुसार फूलियाकलां थाना क्षेत्र के कोठिया में पूर्व सरपंच नाथी देवी माली के घर में घुसे चोरों ने सबसे पहले परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। बरामदे में सो रही 90 वर्षीय छोटी देवी ने करीब डेढ़ किलो चांदी के गहने पहन रखे थे। लालची बदमाश वृद्धा का मुंह दबाकर उन्हें चारपाई समेत उठाकर पास के खेत में ले गए और उनके हाथ-पैर बांध दिए।

जब परिवार की नींद खुली और शोर मचाया, तो ग्रामीणों ने कमरों की कुंडी खोली। तलाश करने पर वृद्धा खेत में सुरक्षित लेकिन बदहवास हालत में मिलीं। ग्रामीणों की तुरंत सक्रियता देख बदमाश गहने लूटे बिना ही मौके से फरार हो गए। https://www.dailymotion.com/video/x9zbv9o

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण ताराचंद माली व अन्य ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और खराब रोड लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। फूलियाकलां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
05 Feb 2026 10:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर