गोरखपुर

शहर के मुख्य चौराहे पर युवती को ई रिक्शा से खींचने की कोशिश, चीख सुन दौड़ी पब्लिक…आरोपी की जमकर हुई पिटाई

गोरखपुर में एक मनबढ़ युवक की अश्लील हरकत का शिकार युवती हुई। देर शाम किसी काम से ई रिक्शा से निकली युवती जब शहर के मेन मार्केट गोलघर पहुंची तभी उसके साथ यह घटना घटी।

less than 1 minute read
Sep 15, 2025
फोटो सोर्स: सीसीटीवी फुटेज, मनबढ़ ने युवती के साथ की अश्लील हरकत

गोरखपुर में रविवार की शाम बाइक सवार मनबढ़ युवक ने बीच बाजार ई-रिक्शा से घर जा रही युवती से खुलेआम अश्लील हरकत किया, अचानक हुई इस घटना से पीड़िता ने चीख पुकार मचाया तो आरोपी भागने लगा। इस घटना से रोड पर आवाजाही कर रहे लोगों ने भागते बाइक सवार का पीछा कर उसे पकड़ लिया, इसी बीच पीड़िता भी मौके पर पहुंच गई और आपबीती बताई। इतना सुनते ही पब्लिक जम कर मनबढ़ को पीटने लगी।

ये भी पढ़ें

विधायक राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा! पत्नी भानवी सिंह बोलीं- मेरी जान को खतरा, PMO में की शिकायत

युवती के साथ अश्लीलता कर भाग रहे युवक को पब्लिक ने पीटा

इसी बीच किसी ने कैंट पुलिस को घटना की सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर कैंट थाने लेकर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम आकाश त्रिपाठी है और वह भैंसा बाजार, थाना बांसगांव का रहने वाला है। युवती की शिकायत पर कैंट पुलिस ने रात में ही तहरीर दे दी, पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

जानिए पूरी घटना

शहर के एक थानाक्षेत्र की युवती रविवार की रात घर के पास से ही ई रिक्शा से बेतियाहाता की तरफ जा रही थी, उसने बताया कि गणेश चौराहे के पास जैसे ही मेरा ई-रिक्शा पहुंचा। अचानक से एक बाइक से युवक आया और अचानक मेरे शरीर पर हाथ मारा, अचानक से इस हरकत पर घबड़ाकर युवती चिल्लाने लगी आवाज सुनते ही ई-रिक्शा चालक और आसपास के लोगों ने बाइक सवार को दौड़ा लिया, लड़की के साथ गलत हरकत की बात सुनते ही भीड़ भी पीटने लगी।इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सीओ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया-पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

प्यार में डबल शिफ्ट मैनेजमेंट, फिर हुआ घरवाली और बाहरवाली का सामना, पुलिस तक पहुंच गया प्यार का ये ‘डबल धमाका’
Published on:
15 Sept 2025 08:40 pm
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार