Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में नहर में डूबने से पिता और बेटी की मौत हो गई। बड़ी बेटी को पिता ने बचा लिया, वहीं छोटी को बचाने के चक्कर में दोनों की जान चली गई..
Balod Accident: बालोद जिले के पिपरछेड़ी स्थित तांदुला नहर में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपनी दो बेटियों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए नहर में कूदे पिता की मौत हो गई, जबकि एक बेटी अब भी लापता है। ( Balod News ) एक अन्य बेटी को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
जानकारी के अनुसार, धोबनपुरी निवासी टाइमन लाल साहू (37) अपनी दो बेटियों दामिनी और पालकी (12) के साथ नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगीं। बेटियों को संकट में देख पिता ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज प्रवाह के कारण वह खुद को और बेटियों को संभाल नहीं पाए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी बेटी दामिनी को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन पालकी और पिता टाइमन लाल पानी में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पिता टाइमन लाल का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि लापता बच्ची पालकी की तलाश पिछले 6 घंटे से जारी है।
सर्च ऑपरेशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नहर का जलस्तर कम कर दिया है। सुरक्षित बची दामिनी ने बताया कि पिता ने उन्हें बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Burning Bus: सड़क पर दहक उठी बारातियों की बस, अफरा-तफरी में भागे यात्री, देखें VIDEO
CG bus fire accident: बालोद जिले में कांकेर से आ रही बाराती बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई....पढ़ें पूरी खबर
एक ही पेड़ पर लटके मिले 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक के शव, दृश्य देख उड़े लोगों के होश, इलाके में सनसनी..पढ़ें पूरी खबर