समाचार

शादी के कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ लिपिक की मौत

बांसवाड़ा जिले के सेनावासा गांव के स ट्रोले की चपेट में आया युवक, मृतक युवक की हो चुकी है सगाई, नवंबर में होने वाली थी शादी, कनिष्ठ लिपिक था मृतक
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 12:35 PM IST
Road Accident
बांसवाड़ा . दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटा ट्रोला और इनसेट में मृतक युवक विशाल।

बांसवाड़ा- जयपुर मार्ग पर सोमवार शाम को सेनावासा के पास अनियंत्रित ट्रोले ने एक बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौत गई। दुर्घटना सोमवार शाम को सेनावासा चौकी से कुछ आगे हुई । जानकारी के मुताबिक मृतक बस्सी आड़ा निवासी विशाल कलाल पुत्र जवाहरलाल कलाल उम्र 28 वर्ष बांसवाड़ा से घर जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रोले ने चपेट में ले लिया, जिससे उसके एक पैर के दो टुकड़े हो गए ओर हाथ भी फैक्चर हो गया। अंदरूनी चोट आने से अधिक रक्तस्राव होने लगा। दुर्घटना के बाद स्थानीय उपसरपंच हरीश कलाल, जितेंद्र कलाल व अन्य ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से महात्मा गांधी चिकित्सालय भिजवाया गया। घायल युवक को गम्भीर हालात में उदयपुर रेफर किया गया, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।
https://www.patrika.com/news-bulletin/banswara-news-19048190

अगले महीने होने वाली थीं शादी, हो चुकी थीं तैयारियां

मृतक विशाल सरकारी सेवा में होकर कनिष्ठ लिपिक था। उसकी सगाई हो चुकी थी तथा अगले माह नवंबर में शादी होने वाली थी। शादी को लेकर परिजनों में उत्साह था व सभी तैयारियों में लगे हुए थे। विशाल की मौत हो जाने से परिजनों व कलाल समाज में शोक की लहर छा गई।

इधर, बांसवाड़ा शहर की कृष्णा कॉलोनी में चोरी

शहर की कृष्णा कॉलोनी में चोरी के मामले में सदर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। नारायण लाल सरगड़ा पुत्र रुपा उम्र 39 ने रिपोर्ट में बताया कि पीड़ित के घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी हुई। सोने की चैन 10 ग्राम, नथ 10 ग्राम, कान के टॉप्स 12 ग्राम, सोने का मंगलसूत्र 10 ग्राम, टीका 6 ग्राम के साथ ही चांदी के आभूषण करीब 500 ग्राम और 20 हजार रुपए नगद चुराए गए। पुलिस ने बताया कि चोरी वारदात 6 अक्टूबर रात की है।

Updated on:
8 Oct 2024, 12:35 PM IST
Published on: