
judge car stopped threatened (AI IMAGE)
mp news: मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में जज की गाड़ी रोककर उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है, तब न्यायाधीश न्यायालय से वापस अपने घर लौट रहे थे। आरोपी बाइक से आया था जिसने पहले तो न्यायाधीश की गाड़ी रुकवाई और फिर न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
फरियादी गोलू शर्मा ने पुलिस को बताया कि वो न्यायाधीश की कार का ड्राइवर है। वो सोमवार शाम को न्यायाधीश को न्यायालय से कार से वापस घर लेकर जा रहा था। कार में न्यायाधीश के साथ न्यायिक कर्मचारी दयाशंकर शर्मा भी मौजूद थे। शाम करीब 5:45 बजे जैसे ही कार तहसील कार्यालय के सामने पहुंची, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने जानबूझकर गाड़ी के आगे बाइक अड़ा दी। उसने कार रोकी और बाइक हटाने के लिए कहा तो आरोपी गाली-गलौच करने लगा और कार के कांच पर मुक्के मारने लगा।
आरोपी बाइक सवार ने कार में मौजूद मजिस्ट्रेट को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लगने लगी। लोगों को जमा होते देख आरोपी बाइक को लेकर वहां से भाग गया। जज की गाड़ी पर हमला और जज को जान से मारने की धमकी की घटना की सूचना मिलते ही दतिया पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने जज के ड्राइवर गोलू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है जिससे बाइक सवार आरोपी के बारे में सुराग मिल सके। भांडेर के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
03 Mar 2026 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
