28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चमड़े से भरे टेंपो काे युवाओं ने घेरा, जताया आक्रोश

बांसवाड़ा शहर के कस्टम चौराहे पर रात करीब 12 बजे की वारदात, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामले का शांत कराया, युवाओं ने नवरात्र के दौरान मांस की तस्करी की आशंका जताई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 8 Oct 2024, 12:15 PM IST

crime news

युवाओं के आक्रोश जताने के बाद बांसवाड़ा शहर के कस्टम चौराहे पर तैनात फोर्स।

माता त्रिपुरा सुंदरी : मेले के दौरान चैन स्नैचिंग

शहर के कस्टम चौराहे पर रविवार देर रात करीब 12 बजे चमड़े से भरे टेंपो को लेकर युवाओं ने आक्रोश जताया। ऐसे में एक बार तो अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामले का शांत कराया। पुलिस के अनुसार रात में कुछ युवा कस्टम से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक टेंपो से बदबू आ रही थी। ऐसे में टेंपो को संदिग्ध मान कर रुकवा लिया गया। गाड़ी के अंदर जानकारी ली गई तो पता चला कि चमड़ा भरा है। इस पर युवा भड़क गए। उन्होंने नवरात्र के दौरान मांस की तस्करी की आशंका जताई।

वहीं हंगामा होने की सूचना मिलने पर राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को थाने पर ले जाकर पूछताछ की। वहीं कस्टम चौराहे पर हल्का बल प्रयोग करते हुए युवाओं को हटाया। रविवार करीब रात 1 बजे राज तालाब थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि टेम्पो चालक यासिन निवासी दाहोद गुजरात को डिटेन किया है। शेष आगे इस मामले में जांच कर रहे हैं।
https://www.patrika.com/news-bulletin/banswara-defeated-balotra-and-shahpura-in-cricket-aditya-shone-in-tennis-19047235

माता त्रिपुरा सुंदरी : मेले के दौरान चैन स्नैचिंग

माता त्रिपुरा सुंदरी में दर्शन करने गई एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हुई। इस मामले में पीड़िता ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मोटा गांव थाना क्षेत्र के गनोड़ा निवासी 43 वर्षीय महिला शशिकला जोशी पत्नी सुरेश जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि मेले में भीड़कै दौरान अज्ञात बदमाश ने 6 अक्टूबर शाम को 6 से 7 बजे के बीच में घटना को अंजाम दिया।