समाचार

Chaitra Navratri : उज्जैन में सीएम मोहन ने किया विक्रम ध्वज और गुड़ी पूजन, जुलूस का भी शुभारंभ

Chaitra Navratri : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने गृहनगर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन किया। यही नहीं, इसके बाद उन्होंने जुलूस की शुरुआत भी की।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2025, 2:32 PM IST
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने गृहनगर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन किया। यही नहीं, इसके बाद उन्होंने जुलूस की शुरुआत भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने देश के साथ साथ प्रदेशवासियों को हिंदू भारतीय नववर्ष की बधाई भी दी है।

आज से हिंदू नववर्ष (चैत्र नवरात्रि) की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुड्डी और ध्वजा पूजन किया। उन्होंने उज्जैन में फव्वारा चौक से निकलने वाले परंपरागत नव वर्ष गुड़ी पड़वा जुलूस की शुरुआत कराई। साथ ही, प्रदेशवासियों के साथ देशवासियों को हिंदू भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

विक्रमोत्सव-2025 में शामिल हुए CM

इसके बाद सीएम मोहन यादव उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल हुए। उन्होंने वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन किया। साथ ही, रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ भी होगा। सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जाएगा। विक्रम पंचाग-2082 का विमोचन और कार्यक्रम में ड्रोन-शो की प्रस्‍तुति दी जाएगी। नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की संध्‍या पर भव्‍य आतिशबाजी भी की जाएगी।

डी-लिट की उपाधि से सम्मानित हुए सीएम

मुख्यमंत्री पुस्‍तक रचनाकार विद्वानों को सम्मानित भी किया। अवंती गौरव सम्‍मान भी प्रदान किया। इसके अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ भी किया। व,हीं विक्रम विश्वविद्यालय सीएम डॉ मोहन यादव को राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा डी-लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Updated on:
30 Mar 2025, 2:32 PM IST
Published on: