21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Katni / Chaitra Navratri : भोर से गूंजे माता के जयकारे, मां जालपा के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Chaitra Navratri : भोर से गूंजे माता के जयकारे, मां जालपा के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Chaitra Navratri : मां के दरबार में भोर से गूंज रहे जयकारे। मां जालपा के दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़। देवी-देवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब। विधि-विधान से चल रही शक्ति की पूजा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Mar 2025, 11:56 AM IST

Chaitra Navratri

Chaitra Navratri : हाथों में जल का लोटा, पूजन की सजी हुई थाली, नंगे पैरों से मां के दर पर बढ़ते हुए कदम, जोर से जयकारे, भजनों की सुमधुर तान, मंदिर पहुंचते ही घंटा बजाकर मां की झलक पाने आतुर श्रद्धालु, ये नजारा है, मध्य प्रदेश के कटनी में शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों के देवी-देवालयों और मंदिरों का। चैत्र नवरात्र महापर्व का आगाज रविवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हो गया है। माता रानी के भक्त मंदिर और देवालयों में पहुंचे और शक्ति का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।

शहर के प्रमुख शक्तिपीठ जालपा मढ़िया अल सुबह से लेकर देर रात तक दर्शन और पूजन का क्रम जारी रहा। मंदिर के पंडा लालजी पंडा के नेतृत्व में मां का दिव्य श्रंगार किया। विधि से पूजा हुई। इसके बाद आम भक्तों के लिए दर्जन और पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। पैदल चलकर महिलाएं और पुरुष मंदिर पहुंचे और माता को जल चढ़ाया। माता रानी का पूजन सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

यहां भी रही धूम

इसके अलावा शहर के शीतला माता मंदिर नई बस्ती, अशोक कॉलोनी स्थित जगदंबा मंदिर, संतोषी माता मंदिर झंडा बाजार, खेर माता मंदिर झंडा बाजार, भूमि प्रकट शारदा मंदिर बरगवां, विश्राम बाबा स्थित काली मंदिर, तिलक कॉलेज जोर स्थित काली व खेर माता मंदिर, दुर्गा चौक मंदिर, खिहरनी मंदिर सहित शहर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर एनकेजे, कुठला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में माता रानी का विशेष पूजन अर्चन शुरू हो गया है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, रामायण के साथ अन्य धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।