समाचार

बिछड़ौद में कांग्रेस कमेटियों का गठन, प्रकोष्ठों में अध्यक्ष नियुक्त

गांव चलो, बूथ चलो अभियान के तहत पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की पहल

2 min read
Feb 13, 2026
गांव चलो, बूथ चलो अभियान के तहत पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की पहल

बिछड़ौद. कांग्रेस द्वारा संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से “गांव चलो, बूथ चलो अभियान” के तहत ग्राम बिछड़ौद में संगठन विस्तार की शुरुआत की गई। यह अभियान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं उज्जैन (ग्रामीण) जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनसमस्याओं को स्थानीय स्तर पर उठाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे संगठन विस्तार को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें

वेतन वृद्धि और स्थायीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी मुखर

ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन और अध्यक्षों की नियुक्ति

शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरसिंह राणा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह पंवार के नेतृत्व में ग्राम बिछड़ौद में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत बिछड़ौद (खालसा) एवं बिछड़ौद(इस्तमुरार) की कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बिछड़ौद (खालसा) से परमानंद शर्मा तथा बिछड़ौद(इस्तमुरार) से गणेश चौहान को ग्राम पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। किसान कांग्रेस में विजय शर्मा एवं विजय परमार, युवा कांग्रेस में विरेन्द्र गेहलोत एवं नरेंद्र सिसौदिया, एनएसयूआई में अशोक सिसौदिया एवं विजय गेहलोत, एससी प्रकोष्ठ में मेहरबान सिसौदिया एवं राधेश्याम गेहलोत तथा एसटी प्रकोष्ठ में भागीरथ को जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बैठक के दौरान ओबीसी, अल्पसंख्यक, सोशल मीडिया एवं सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। ओबीसी प्रकोष्ठ में शंकर पाटीदार एवं अनवर मंसूरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में रहीम मंसूरी एवं सलीम खां, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में अर्जुन मालवीय एवं सचिन सोलंकी तथा सेवादल कांग्रेस में सिद्धनाथ मालवीय एवं राजेश रंगवाल को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ ग्रामीण शंकरलाल आर्य, नरेंद्र सोलंकी, पीयूष दवे, कैलाश राठौर, गगन शर्मा, दिलीप प्रजापति, पंकज चौधरी, सत्तार खां, पंकज विश्वकर्मा, लक्की वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान की जाएगी।

Published on:
13 Feb 2026 07:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर