26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लाइंग किस और ‘तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा’, दतिया में दिखा शिवराज सिंह चौहान का पुराना अंदाज

Datia Bypoll Shivraj Singh Chouhan Rally: दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में की सभा, मांगे वोट।
2 min read
Google source verification
shivraj singh chouhan

shivraj singh chouhan flying kiss datia bypoll rally, चुनावी रैली में शिवराज सिंह चौहान (Source- Patrika)

Datia Bypoll Shivraj Singh Chouhan Rally: मध्यप्रदेश के दतिया में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया के बसई में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। यहां शिवराज सिंह चौहान ने आशुतोष तिवारी के लिए वोट मांगे और अपने पुराने अंदाज में सभा को संबोधित किया।

शिवराज की फ्लाइंग किस और गाना

शिवराज सिंह चौहान जब मंच से अपना भाषण शुरू करने ही वाले थे तभी भीड़ में मौजूद युवा ने 'आई लव यू मामा' कहकर पुकारा तो शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही आई लव यू टू कहते हुए फ्लाइंग किस दे दी। इतना ही नहीं इसके बाद कहा आपसे मिलने का बहुत मन कर रहा था, पार्टी का धन्यवाद कि उसने मौका दिया। क्या आपको भी मेरी याद आ रही थी, इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने फिल्मी गाना तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा भी गाया। जिससे पूरा सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

देखें वीडियो-

राजनीति हमारे लिए जनता की सेवा- शिवराज

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि राजनीति हमारे लिए न तो शौक है और न ही धंधा है। राजनीति हमारे लिए सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि राजनीति हमारे लिए जनता की सेवा है और हमने इसे इसी रूप में स्वीकार किया है। राष्ट्र के निर्माण के लिए राजनीति है, जनता के कल्याण के लिए राजनीति है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए राजनीति है।

बसई तो मेरे दिल में बसता है- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि मुझसे आशुतोष तिवारी ने कहा कि आपको बसई आना है तो मैंने कहा कि बसई तो मेरे दिल में बसता है। तुमने बुलाया और हम चले आए। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा- उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 तक कई बार कांग्रेस की सरकार रही, मैं आपको याद दिलाता हूं तब ग्वालियर-चंबल अंचल में डकैतों का आतंक था। शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे, हत्या हो जाती थी, अपहरण हो जाते थे। इसके बाद जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने साफ कहा कि या तो शिवराज सिंह चौहान रहेगा या फिर ग्वालियर-चंबल में डकैत रहेंगे। याद कीजिए फिर एक साल के अंदर हमने सारे डकैत या तो समाप्त कर दिए या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए।

कांग्रेस पर बरसे शिवराज

बसई में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के वक्त खराब सड़कों को लेकर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय में प्रदेश की सड़कों की हालत ऐसी थी कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढे में सड़क पता नहीं चलता था। बिजली की हालत याद कीजिए बिजली आती कम थी जाती ज्यादा थी, मध्यप्रदेश अंधेरे का प्रदेश था। पानी का कोई इंतजाम नहीं था, शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी।