19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा ने किया 20 हजार वोट से जीत का दावा, कांग्रेस ने बताई अपनी तैयारी

Datia By-Election : बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने इस बार भाजपा प्रत्याशी की जीत पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी। वहीं, कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने भी 25 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की बात कही है।
3 min read
Google source verification
Datia By-Election

Datia By-Election (दतिया उपचुनाव में जीत को लेकर भाजपा कांग्रेस के अपने दावे Photo Source- Patrika)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा बढ़ता रहा है। वैसे तो 21 प्रत्याशी इस उपचुनाव में अपनी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे है, लेकिन चुनावी विश्लेषकों की मानें तो यहां पिछले चुनाव की तरह इस बार भी मुकाबला भाजपा बनाम कांग्रेस रहने की संभावना प्रबल है। दोनों ही दल पूरे दम खम के साथ सियासी मैदान में उतरकर अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। वार पलटवार का दौड़ भी तेज होता जा रहा है। इसी बीत प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का एक बयान सामने आया है। उन्होंने इस बार भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी यहां जीत हासिल करने की बात कही है।

दतिया सीट से खुद का टिकट कटने के बाद भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा अब पूरे दमखम के साथ पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार करने की बात कह चुके हैं। यही नहीं अपने बयान के मुताबिक, वो भाजपा प्रत्याशी के लिए लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से वोट मांगते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, अपने ताजा बयान में मिश्रा ने पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए दावा किया है कि, इस बार भाजपा सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि, दतिया उपचुनाव की तैयारियां अच्छी तरह चल रही हैं और बीजेपी करीब 20 हजार वोटों के अंतर से इस बार चुनाव जीतेगी।

क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?

मीडिया से चर्चा के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, चुनावी तैयारियां अच्छी चल रही हैं। जो लोग बीजेपी में शामिल होना चाहते थे, वे पहले ही शामिल हो चुके हैं। बीजेपी ने किसी को भी पार्टी में आने का निमंत्रण नहीं भेजा है। यहां बीजेपी करीब 20 हजार वोटों से जीत हासिल करेगी। नरोत्तम के इस दवे के बाद कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस नेता का अपना दावा

2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने न सिर्फ एक बयान में उनको लेकर प्रदेश में चल रही अटकलों को स्पष्ट किया, बल्कि कांग्रेस उम्मीदवार के 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने का दावा कर दिया है। नायक ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रहने के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार शुरू कर दिया था। नायक ने कहा कि मैं कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रह सका। इसके बाद मेरे नाराज होने की खबरें फैलने लगीं और बीजेपी ने तुरंत यह भ्रामक प्रचार शुरू कर दिया कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं। मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था।"

उन्होंने बताया कि उनके समर्थक दूसरी बार निराश हुए थे, क्योंकि उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में भी टिकट नहीं मिला था और अब उपचुनाव में भी टिकट नहीं मिला। इसलिए समर्थकों और परिवार की नाराजगी स्वाभाविक थी। उन्हें समझाने में कुछ समय लगा। नायक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समर्थकों को मनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनके परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि उनकी जिम्मेदारी उनकी जिम्मेदारी है।

नायक ने आगे कहा कि, 'इसके बाद हमने सभी को समझाया और फैसला किया कि हम कांग्रेस के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। हम 2023 विधानसभा चुनाव जैसा परिणाम दोहराने का प्रयास करेंगे। किसी को भी बीजेपी के भ्रामक प्रचार या साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। नायक ने कांग्रेस उम्मीदवार की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे और ईमानदार उम्मीदवार हैं। उन्होंने दावा किया कि जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस दतिया उपचुनाव में 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।

30 जुलाई को दतिया में मतदान

दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने से खाली हुई है।