सागर

सार्वजनिक स्थानों पर इलेक्ट्रिक हीटर लगेंगे, कुछ जगह अलाव भी जलाए जाएंगे

सागर. क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो रही है, सुबह-शाम चल रहीं हवा से लोग कंपकपा रहे हैं। अधिकांश समय लोग घरों में दुबके रहते हैं, लेकिन समस्या उन लोगों की बढ़ गई है, जो कि घर छोडकऱ अस्पतालों, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन व रैन बसेरा में रात गुजार रहे हैं। वहीं नगर निगम ने अभी […]

2 min read
Dec 15, 2024

सागर. क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो रही है, सुबह-शाम चल रहीं हवा से लोग कंपकपा रहे हैं। अधिकांश समय लोग घरों में दुबके रहते हैं, लेकिन समस्या उन लोगों की बढ़ गई है, जो कि घर छोडकऱ अस्पतालों, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन व रैन बसेरा में रात गुजार रहे हैं। वहीं नगर निगम ने अभी तक शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। अलाव से प्रदूषण कम हो इसके लिए नगर निगम इस बार अलाव के साथ-साथ अब इलेक्ट्रिक हीटर की व्यवस्था करने की बात कह रहा है। इस सीजन अभी तक अलाव की व्यवस्था न करने पर शहर के लोग नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं।

चाय-नाश्ता की दुकानों पर हाथ सेंकते दिख रहे लोग-संभागीय मुख्यालय के बस स्टैंड से हर दिन करीब 6 हजार, रेलवे स्टेशन से करीब 4 हजार लोग प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की बात रहे तो मेडिकल कॉलेज में करीब 1000 लोग हमेशा बने रहते हैं, जिला अस्पताल में भी 300 से अधिक और प्रमुख चौराहों-तिराहों पर भी लोग सुबह-शाम अलाव की कमी महसूस कर रहे हैं। लोग चाय-नास्ता की भट्टियों पर हाथ सेंकते नजर आते हैं।16 दिसंबर तक जारी रहेंगी सर्द हवाएं-

सर्द हवाओं के कारण इन दिनों शहर में लोग शाम 6 बजे ही घर में दुबक जाते हैं और सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकला उचित समझते हैं। शनिवार को भी दिनभर सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर तक उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर जारी रहेगा। 48 घंटों के बाद हल्की राहत मिलने की संभावना है।

-जल्द ही बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड, सरकारी अस्पतालों में हम इलेक्ट्रिक हीटर व अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। जहां इलेक्ट्रिसिटी की व्यवस्था है, वहां हीटर लगाए जाएंगे लेकिन जहां बिजली व्यवस्था संभव नहीं है, वहां पर अलाव जलाए जाएंगे।

राजकुमार खत्री, निगमायुक्त।

Published on:
15 Dec 2024 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर