समाचार

बाढ़ से ओंकारेश्वर का रास्ता बंद, बांकुर में बहा टेंकर, दमोह में डूबा युवक, नर्मदा में भी उफान

MP Flood दमोह में एक युवक नदी में डूब गया है। इधर खरगोन, सनावद में जोरदार बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2024, 5:09 PM IST
Flood in Bankur in MP Omkareshwar Road closed
Flood in Bankur in MP Omkareshwar Road closed

Flood in Bankur in MP Omkareshwar Road closed मध्यप्रदेश में कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियां उफना गईं हैं। दमोह में एक युवक नदी में डूब गया है। इधर खरगोन, सनावद में जोरदार बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं। यहां बांकुर में बाढ़ आ गई ​जिससे नगरपालिका का एक टेंकर नदी में बह गया। सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग बंद हो गया है। एमपी की जीवनरेखा नर्मदा में भी उफान आ रहा है।

दमोह के पथरिया थाना के बेलखेड़ी में 18 साल का एक युवक सुनार नदी में डूब गया। बारिश के कारण सुनार पानी से लबालब है जिसके कारण युवक गहराई में जाने से डूब गया। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल युवक की तलाश का काम चल रहा है।

खरगोन में कई जगहों पर सुबह जबर्दस्त बारिश हुई। यहां के सनावद में बांकुर नदी में बाढ़ आ गई। एक टैंकर नदी में बह गया। बांकुर नदी में बहे टैंकर को निकालने की कोशिश की जा रही है। रास्ते में पानी भर जाने से सनावद ओंकारेश्वर मार्ग बंद हो गया है।

सनावद में कई कालोनियों और सड़क पर पानी भरा गया है। तेज बारिश के चलते बांकुर में बाढ़ आ गई। रास्ता बनाने के काम में लगा नगरपालिका का एक टैंकर तेज बहाव में बांकुर नदी में बह गया। हालांकि टैंकर हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बड़वाह में भी तेज बरसात के कारण हालात खराब हैं। शहर में कालोनियों की सड़कें बरसात के पानी से भरा गई हैं, मकान-दुकानों में भी पानी घुस गया है।

नर्मदा नदी में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा- यहां तेज और लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदा का जलस्तर एक मीटर बढ़ चुका है। राजघाट पर बैकवाटर लेबल 119.35 मीटर पर पहुंच चुका है हालांकि यह खतरे के निशान से करीब 4 मीटर कम है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही जबलपुर, सीहोर, रतलाम आदि शहरों में भी बारिश हो रही है। सीहोर में 24 घंटे में 82 मिमी पानी बरस चुका है। इछावर में तो 63 मिमी पानी बरसा।

Updated on:
15 Jul 2024, 5:09 PM IST
Published on: